लाइव न्यूज़ :

'अकेले घर से मत निकलना...', 'द केरल स्टोरी' के क्रू मेंबर को मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने मुहैया कराई सुरक्षा

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2023 09:30 IST

फिल्म 'द केरल स्टोरी' के एक क्रू मेंबर को धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने इस बारे में सूचना मिलने के बाद इस क्रू मेंबर को सुरक्षा मुहैया कराई है। धमकी किसे मिली है, इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देद केरल स्टोरी' के क्रू मेंबर को एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला।'द केरला स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने मुंबई पुलिस को किया सूचित, सुरक्षा दी गई।मामले में फिलहाल कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, धमकी किसे मिली है, ये भी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

मुंबई: विवादों में घिरी फिल्म 'द केरल स्टोरी' के क्रू मेंबर को एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला है। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, फिल्म 'द केरला स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने पुलिस को बताया कि क्रू मेंबर्स में से एक को एक अनजान नंबर से मैसेज आया। पुलिस ने कहा, 'संदेश ने इस क्रू मेंबर को घर से अकेले बाहर नहीं निकलने की धमकी दी गई थी और कहा गया था कि उन्होंने ऐसी कहानी दिखाकर अच्छा काम नहीं किया।'

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने फिल्म के इस क्रू मेंबर को सुरक्षा दी है लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है क्योंकि उन्हें अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। बता दें कि फिल्म 5 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज से पहले ट्रेलर आने के बाद से ही इस पर विवाद मचा हुआ है। 

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने 'द केरल स्टोरी' पर लगाया बैन

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने सोमवार को राज्य में 'शांति बनाए रखने' और 'नफरत और हिंसा' की घटनाओं से बचने की बात कहते हुए फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगा दिया। इस तरह पश्चिम बंगाल इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला राज्य बन गया। 

ममता बनर्जी ने कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, जिसका इरादा केरल को बदनाम करना है। 'द केरला स्टोरी' में तीन महिलाओं की कहानी बताई गई है, जिन्हें निकाह के जरिए इस्लाम में परिवर्तित करने के बाद आतंकी संगठन आईएसआईएस के शिविरों में लाया जाता है। 

भाजपा शासित प्रदेश में सरकारें जहां फिल्म के समर्थन में हैं। वहीं विपक्ष इसे प्रोपोगैंडा बता रहा है। मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश में भी मंगलवार को 'द केरल स्टोरी' टैक्स फ्री कर दिया गया।

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी को ‘द केरला स्टोरी’ पर रोक लगाने के लिए आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि क्यों तृणमूल कांग्रेस नेता की सहानुभूति केरल की निर्दोष लड़कियों के बजाय आतंकवादी संगठनों के प्रति है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने कहा कि उन्होंने ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म देखी। उन्होंने कहा कि फिल्म ने धर्मांतरण के भयावह गठजोड़ को उजागर किया है। 

टॅग्स :द केरल स्टोरीममता बनर्जीपश्चिम बंगालयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?