लाइव न्यूज़ :

द कश्मीर फाइल्स ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, महामारी के बाद बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 24, 2022 11:51 IST

फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने बुधवार को 10 करोड़ रुपए की कमाई की, जिसके बाद द कश्मीर फाइल्स 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।फिल्म को लेकर सियासत अभी भी जारी है।फिल्म 11 मार्च को रिलीज हुई है।

नई दिल्ली: रिलीज होने के 13 दिनों बाद फिल्म द कश्मीर फाइल्स 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। बुधवार को फिल्म ने 10 करोड़ रुपए की कमाई की है, जिसके बाद इसने महामारी के बाद की ब्लॉकबस्टर फिल्म सूर्यवंशी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। ऐसे में अब द कश्मीर फाइल्स महामारी के बाद रिलीज होने वाली सबसे सफल फिल्म बन गई है। 

वहीं, फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा किए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "द कश्मीर फाइल्स ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही यह फिल्म ने सूर्यवंशी की लाइफटाइम बिज़ को पार करते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म (महामारी युग में) बन गई है। फिल्म ने शुक्रवार को 19.15 करोड़, शनिवार को 24.80 करोड़, रविवार को 26.20 करोड़, सोमवार को 12.40 करोड़, मंगलवार को 10.25 करोड़ और बुधवार को 10.03 करोड़ कमाए, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 200.13 करोड़ रुपए हो गई है।"

निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में फिल्म को लेकर सियासत अभी भी जारी है। 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी समेत प्रकाश बेलावड़ी, दर्शन कुमार, भाषा सुंबली, पुनीत जैसे कलाकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म द कश्मीर फाइल्स जम्मू-कश्मीर में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और घाटी से उनके दर्दनाक पलायन पर आधारित है। द कश्मीर फाइल्स फाइल्स अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे को कड़ी टक्कर दे रही है। 

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सVivek Ranjan Agnihotriअनुपम खेरमिथुन चक्रबर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया