लाइव न्यूज़ :

The Gone Game Review: संजय कपूर की 'द गॉन गेम' ने मचाया धमाल, इसे देख मिर्जापुर और असुर को भूल जाएंगे आप

By अमित कुमार | Updated: August 21, 2020 13:28 IST

कोरोना वायरस आम आदमी के जीवन को किस तरह से प्रभावित कर रहा है, पिछले कुछ महीनों में इसका अनुभव लगभग सभी ने हासिल कर लिया है। मार्केट में कोरोना पर बनी एक कमाल की वेब सीरीज रिलीज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देद गॉन गेम भारत में कोरोना वायरस के दस्तक के साथ शुरू होती है। डायरेक्टर निखिल नागेश भट ने कोरोना के दौरान की घटना को बेहद खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा है। संजय कपूर, अर्जुन माथुर, श्वेता त्रिपाठी शर्मा से सजी इस वेब सीरीज में थ्रिल का भरपूर डोज है।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान की एक ऐसी वेब सीरीज रिलीज हुई जिसे देखने के बाद आप इसके दूसरे पार्ट का इंतजार बेसब्री से करने लगेंगे। इस वेब सीरीज को आपको कतई मिस नहीं करना चाहिए। संजय कपूर, अर्जुन माथुर, श्वेता त्रिपाठी शर्मा से सजी इस वेब सीरीज में थ्रिल का भरपूर डोज है। वेब सीरीज के हर किरदार ने अपने काम के साथ भरपूर न्याय किया है। 

द गॉन गेम को वूट पर 20 अगस्त को रिलीज किया गया है। द गॉन गेम का पहला सीजन चार एपिसोड का है, जो 25 से 27 मिनट लंबे हैं। इस वेब सीरीज को कुछ इस तरह खत्म किया गया है कि लोग इसके दूसरे पार्ट का इंतजार बेसब्री के साथ करने लगते हैं। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में किस तरह का आतंक मचा रखा है, इस बात से हर कोई भली भांति परिचित है। डायरेक्टर निखिल नागेश भट ने कोरोना के दौरान की घटना को बेहद खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा है। 

कोरोना पर फिल्माया गया है हर एक सीन

द गॉन गेम भारत में कोरोना वायरस के दस्तक के साथ शुरू होती है। मार्च के महीने जब धीरे-धीरे कोरोना भारत में फैल रहा था, ये कहानी तब शुरू होती है। कहानी की शुरुआत गुजराल परिवार से होती है, जिसके बेटे की मौत कोरोना वायरस के कारण हो जाती है। मौत के कुछ दिनों बाद ही पता चलता है कि ऐसा नहीं है क्योंकि अस्पताल में इस नाम का कोई मरीज कभी था ही नहीं। 

स्क्रीप्ट है वेब सीरीज की जान

कहानी आगे बढ़ती है और फिर सब साहिल की तलाश करने लगते हैं। तभी यह बात सामने आती है कि साहिल की मौत कोरोना से नहीं हुई है, लेकिन उसे उसकी पत्नी और उसके लवर ने मिलकर मार दिया है। इतने घुमाव-फिराव के बाद यह भी बात आती है कि साहिल वापस से जिंदा है। आखिर यह पूरा खेल है क्या इसके लिए आपको वेब सीरीज देखनी पड़ेगी। 

टॅग्स :संजय कपूरवेब सीरीजबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल