लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार करेंगी अजय देवगन की आने वाली ये 6 फिल्में, दर्शकों की होने वाली है 'बल्ले-बल्ले'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 31, 2019 16:44 IST

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन 90 के दशक के उन स्टार्स में से एक हैं जिनकी एंट्री ही फैंस को दीवाना कर जाती थी। वहीं अजय एक ऐसे भी स्टार हैं जो हर साल एक हिट फिल्म जरुर देते हैं।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन 90 के दशक के उन स्टार्स में से एक हैं जिनकी एंट्री ही फैंस को दीवाना कर जाती थी। वहीं अजय एक ऐसे भी स्टार हैं जो हर साल एक हिट फिल्म जरुर देते हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल करती हैं उससे हर कोई रुबरु है। 2018 की बात की जाए को रेड फिल्म में उनका अभिनय फैंस के बीच छा गया और फिल्म ने शानदार कमाई भी की। अजय की फिल्म अब आमतौर पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो ही जाती हैं। आइए हम आपको उन फिल्मों से रुबरु करवाते हैं जो 2019 नें आएंगी और 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती हैं। फैंस को इन फिल्म का जमकर इंतजार है-

टोटल धमाल

डायरेक्टर इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी ‘टोटल धमाल’ का ट्रेलर फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। अब फिल्म जल्द फैंस के सामने होगा। ये फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी  अजय इस धमाल की सीरीज से पहली बार जुड़ रहे हैं ऐसे में फैंस को पूरी उम्मीद है कि फिल्म 100 करोड़ के क्लब में जरुर शामिल होगी।

तानी जी: द अनसंग वॉरियर

मराठा वॉरियर ताना जी की कहानी दर्शकों के सामने पेश करने वाली यह फिल्म अभी प्रोडक्शन लेवल पर है। अजय के साथ-साथ सैफ अली खान भी ताना जी के लिए शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में काजोल की भी एक अहम भूमिका होगी।

सन ऑफ सरदार 2

सन ऑफ सरदार 2 अजय देवगन का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में वो सिख योद्धाओं के द्वारा सारागढ़ी में लड़ी गई लड़ाई को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे।  अजय देवगन अपनी सन ऑफ सरदार 2 को बहुत बड़े स्तर पर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के द्वारा भी बॉक्स ऑफिस पर धामल करने की पूरी उम्मीद की जा रही है।

सैय्यद अब्दुल रहीम बायोपिक

अजय देवगन की आने वाली फिल्मों में से यह उनकी खास फिल्म है जो एक बायोपिक फिल्म होगी। इसमें वो सैय्यद अब्दुल रहीम नाम के एक फुटबॉल कोच का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर अभी कुछ खास पता को नहीं लगा है लेकिन फैंस के बीच उत्साह जरुर अभी से हो गया है। 

दे दे प्यार दे

डायरेक्टर लव रंजन के बैनर तले बनी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ एक रॉम-कॉम होगी। खास बात ये है कि अजय देवगन के साथ तब्बू, जिम्मी शेरगिल और रकुरप्रीत सिंह जैसे कलाकार दिखाई देंगे। ये फिल्म क्या कमाल करेगी इसका फैंस को खासा इंतजार भी है।

सिंघम 3

अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम’ नाम की एक जबरदस्त पुलिस ड्रामा सीरीज का निर्माण किया है, जो दर्शकों को बहुत अजीज है। ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ के बाद अब दर्शक ‘सिंघम 3’ के लिए नजरें गढ़ाए बैठे हैं। एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म भी जमकर धमाल करने वाली है।

टॅग्स :अजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?