लाइव न्यूज़ :

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज, 21 नवंबर को होगी रिलीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2025 17:51 IST

जासूसी एक्शन-थ्रिलर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का बहुप्रतीक्षित तीसरा सीजन 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। प्राइम वीडियो ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देThe Family Man 3: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज, 21 नवंबर को होगी रिलीज

जासूसी एक्शन-थ्रिलर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का बहुप्रतीक्षित तीसरा सीजन 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। प्राइम वीडियो ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फिल्म निर्माता जोड़ी राज और डीके द्वारा निर्मित इस शो में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाई है और तीसरे सीजन में वह ‘अंडरकवर एजेंट’ के रूप में दिखाई देंगे। ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन की कहानी के अनुसार, इस सीजन में पहले से कहीं अधिक खतरा है और श्रीकांत को जयदीप अहलावत (रुक्मा) और निमरत कौर (मीरा) जैसे नए दुश्मनों का सामना करना पड़ता है।

सीजन तीन में शारिब हाशमी, प्रियामणि, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरि और गुल पनाग भी फिर से नजर आएंगे। राज और डीके ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘हम जानते हैं कि दर्शकों ने धैर्य रखा है और हम चाहते थे कि इंतज़ार सार्थक हो। इस सीजन में शिकारी ही शिकार बन जाता है।’’ राज, डीके और सुमन कुमार द्वारा लिखित और सुमित अरोड़ा के संवाद के साथ इस सीरीज का निर्देशन राज और डीके द्वारा किया गया है। इसके तीसरे संस्करण में सुमन कुमार और तुषार सेठ भी निर्देशक के रूप में शामिल हुए हैं। ‘द फैमिली मैन’ का पहला सीजन 2019 में प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुआ था जबकि दूसरा सीज़न 2021 में रिलीज हुआ था।

टॅग्स :मनोज बाजपेयीवेब सीरीजफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी