लाइव न्यूज़ :

'The Body' Trailer: फिल्म 'द बॉडी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इमरान हाशमी और ऋषि कपूर किरदार में डूबे नजर आए

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 15, 2019 15:44 IST

ट्रेलर में ऋषि कपूर और इमरान हाशमी के अलावा शोभिता धुलिपाला और वेदिका भी हैं। फिल्म 'द बॉडी' एक थ्रिलर फिल्म है। ट्रेलर में काफी सस्पेंस देखने को मिल रहा है।

Open in App

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर फिल्म 'द बॉडी' (The Body) का ट्रेलर आज (शुक्रवार को) रिलीज हो गया है। इस फिल्म में ऋषि कपूर पहली बार इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन पर दिखेंगे।

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के अलावा इस फ़िल्म में शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) और वेदिका (Vedhika) भी हैं। फिल्म 'द बॉडी' (The Body) एक थ्रिलर फिल्म है। ट्रेलर में काफी सस्पेंस देखने को मिल रहा है। ट्रेलर की शुरुआत में ऋषि कपूर नजर आते हैं। 

ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि इमरान और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपने किरदार में पूरी तरह से डूब चुके हैं। दोनों ने काफी दमदार एक्टिंग की है। फिल्म 'द बॉडी' (The Body) जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी है। इस फिल्म को सुनीर खेतरपाल प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

फिल्म की कहानीये फिल्म एक ऐसी कहानी पर आधारित है, जिसमें एक औरत की लाश लैब से गायब हो जाती है और किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि लाश कैसे गायब हुई? जिस औरत की लाश लैब से गायब होती है, उसके पति के किरदार के रूप में इमरान भूमिका अदा कर रहे हैं। लाश गायब होने के बाद लाश की तलाश की जाती है, जिससे कई सारे राज खुलते चले जाते हैं।

फिल्म 'द बॉडी' (The Body) मलयालम डायरेक्टर जीतू जोसेफ का बॉलीवुड डायरेक्टोरियल डेब्यू है। जोसेफ का इस फिल्म को लेकर कहना है कि इस क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ने उन्हें काफी उत्साहित किया है। वहीं इस फिल्म में थोड़े हॉरर सीन भी देखने को मिलेंगे। फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होगी।

यहां देखें फिल्म 'द बॉडी' (The Body) का ट्रेलर...The Body | Official Trailer | Rishi Kapoor, Emraan Hashmi, Sobhita Dhulipala, Vedhika

टॅग्स :इमरान हाशमीऋषि कपूरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिपफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल