लाइव न्यूज़ :

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर कांग्रेस ने पेश की सफाई, मध्य प्रदेश में नहीं लगाएगी सरकार बैन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 28, 2018 17:23 IST

सफाई पेश करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से ट्वीट करके सफाई पेश करते हुए कहा गया है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर बैन नहीं लगाया गया है।

Open in App

अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर 27 दिसंबर को फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित है। ट्रेलर रिलीज होते ही कांग्रेस ने फिल्म को लेकर विवाद शुरू कर दिया है। आज (शुक्रवार) खबर आई कि फिल्म पर मध्यप्रदेश में बैन लग जाएगा, लेकिन इसको सरकार ने निराधार बताया है।

इस मामले पर सफाई पेश करते हुए मध्य प्रदेशकांग्रेस की ओर से ट्वीट करके सफाई पेश करते हुए कहा गया है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर'  पर बैननहीं लगाया गया है। मीडिया में चल रही फिल्म पर प्रतिबंध की खबर भ्रामक और गलत है।

वहीं, खबरें आईं थीं कि कांग्रेस फिल्म को बैन करने की तैयारी में लग गई है। कहा गया था कि इस फिल्म को मध्यप्रदेश की कांग्रेस शासित कमलनाथ सरकार बैन कर सकती है। हांलाकि इस पर कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई लेकिन अब कयास ये भी तेज हैं कि अगर एमपी में फिल्म पर बैन लगता है तो कांग्रेस शासित और भी राज्यों में फिल्म पर रोक लग सकती है।

कैसा था फिल्म का ट्रेलर

ट्रेलर करीब 2 मिनट 43 सेकेंड का है। इसकी शुरुआत में मनमोहन सिंह के किरदार में अनुपम खेर नजर आते हैं। संजय बारू का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना साफ़ शुरू में ही साफ कर देते हैं कि "मुझे तो डॉ. साहब (मनमोहन सिंह) भीष्म जैसे लगते हैं। जिनमें कोई बुराई नहीं है, पर फैमिली ड्रामा के विक्टिम हो गए। महाभारत में दो फैमिलीज थीं, इंडिया में तो एक ही है।  ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें राहुल गांधी की पार्टी में भूमिका, प्रियंका गांधी और प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह की ताजपोशी के पीछे की कहानियों को दिखाया जाएगा।

 फिल्म में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है। ट्रेलर में प्रधानमंत्री बनने के बाद मनमोहन सिंह की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। सोनिया गांधी का रोल जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट और राहुल के रोल में अर्जुन माथुर नजर आएंगे। अहाना कुमरा प्रियंका गांधी और दिव्या सेठ मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका में हैं 

टॅग्स :अनुपम खेरमध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया