लाइव न्यूज़ :

बीच में पढ़ाई छोड़ एक्टिंग करने लगे थे विजय, अपने ही फैन से रचा ली शादी

By अनिल शर्मा | Updated: June 22, 2021 10:05 IST

22 जून 1974 को चेन्नई में जन्में विजय ने करियर की शुरुआत अपने पिता की फिल्म Vetri से की थी जो साल 1984 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा विजय तमिल की कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। दो दशकों से अधिक के करियर में, विजय ने 64 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर विजय का जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई में हुआ थापिता एस.ए. चंद्रशेखर मशहूर डायरेक्टर तो माता- शोभा चंद्रशेख एक गायिका हैंविजय अपना जन्मदिन होटल में मानने की बजाय, समजाकि कार्य करना पसंद करते हैं

साउथ के सुपरस्टार विजय को तमिल सिनेमा में जोसेफ विजय चंद्रशेखर के नाम से जाना जाता है। एक्टर विजय अपने करियर को लेकर पहले से ही पैसनेट रहे हैं। पिता तमिल सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर थे। यही कारण रहा कि विजय को भी एक्टिंग से ज्यादा प्यार रहा। इतना प्यार कि इसके लिए उन्होंने बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ी दी। आज विजय का जन्मदिन है।

22 जून 1974 को चेन्नई में जन्में विजय ने करियर की शुरुआत अपने पिता की फिल्म Vetri से की थी जो साल 1984 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा विजय तमिल की कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। दो दशकों से अधिक के करियर में, विजय ने 64 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

अपने ही फैन से रचा ली शादी 

साउथ सिनेमा में विजय का अपन ही स्वैग है। उनको इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली एक्टर के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने इंडस्ट्री की कई बड़ी हीरोइनों के साथ काम किया है। लेकिन उनका दिल अपने ही फैन पर आया। और उसके संग सात फेरे भी लिए। उनकी पत्नी का नाम संगीता है जो पेशे से एक डॉक्टर हैं। संगीता तब यूके में रहती थीं और विजय की बड़ी फैन थीं। एक दिन फिल्म के सेट पर पहुंच गईं और विजय से अपनी सारी फीलिंग शेयर कर दी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन विजय के पिता ने संगीता को अपने घर पर बुलाकर शादी का प्रस्ताव दे दिया। संगीता ने भी हामी भर दी और 25 अगस्त, 1999 को विजय ने संगीता से शादी कर ली। विजय दो बच्चों के पिता हैं।

प्रियंका चोपड़ा के साथ भी काम किया एक्टर विजय बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा संग भी काम कर चुके हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विजय के साथ ही अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। साल 2002 में प्रिंयका और विजय तमिल फिल्म Thamizhan में साथ काम किए थे। इसके साथ ही वह श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार