लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु शहरी निकाय चुनाव: वोट डालने पहुंचे थालापति विजय ने जनता से मांगी माफी, वीडियो वायरल

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 19, 2022 17:47 IST

साउथ सुपरस्टार थालापति विजय ने तमिलनाडु में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। हालांकि, इस दौरान वो आम जनता से माफी मांगते हुए नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु शहरी निकाय चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे थे थालापति विजयथालापति विजय का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

चेन्नई: तमिलनाडु शहरी निकाय चुनाव (Urban Local Body Elections) तकरीबन 11 सालों बाद हो रहे हैं। ऐसे में तमाम दिग्गज नेताओं के अलावा साउथ सुपरस्टार थालापति विजय (Thalapathy Vijay) भी वोट डालने के लिए चेन्नई में 19 फरवरी को वोटिंग बूथ पर पहुंचे तो तमाम लोग उन्हें देखने के लिए मतदान केंद्र पहुंच गए, जहां पहले से वोट करने पहुंच आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

ऐसे में सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें विजय आम जनता से माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि चेन्नई में 19 फरवरी को स्थानीय निकाय चुनावों के लिए थालापति विजय मतदान करने के लिए पहुंचे थे। अभिनेता जैसे ही वोटिंग के लिए पहुंचे वैसे ही उन्हें कैमरों में कैप्चर करने के लिए मीडिया की भारी भीड़ जमा हो गई, इसकी वजह से आम जनता को असुविधा हुई। 

जब विजय ने यह नजारा देखा तो वो लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। ऐसे में उनका हाथ जोड़कर माफी मांगने वाला वीडियो अब ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस विजय के विनम्र व्यवहार के मुरीद हो गए हैं। दरअसल, आमतौर पर बड़े सितारे इस तरह से आम जनता के साथ पेश नहीं आते हैं। 

मालूम हो, विजय की शहरी निकाय चुनाव के दौरान की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। थालापति विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के महंगे सेलेब्रिटीज में से एक हैं। सिर्फ साउथ में ही नहीं विजय की फैन फॉलोइंग पूरे देशभर में काफी जबरदस्त है। वो जल्द ही फिल्म बीस्ट में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाले हैं।  

टॅग्स :Tamil NaduChennai
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भारततमिलनाडु विधानसभा में TVK सरकार को कई दलों का समर्थन

भारततमिलनाडु सरकार में अभी से दरार पड़ी? ज्योतिषी को सलाहकार नियुक्त करने पर सहयोगी दलों के निशाने पर विजय

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया