लाइव न्यूज़ :

थलाइवी ट्रेलर लॉन्च में फूट फूट क्यों रो पड़ी कंगना ?

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: March 23, 2021 18:57 IST

फिल्म थलाइवी में कंगना  दिवंगत राजनेता जे. जयललिता के क‍िरदार में नजर आएंगी. कंगना के बर्थडे पर इस फिल्‍म का ट्रेलर एक ही दिन चेन्नई और मुंबई दो जगह लॉन्च किया गया. ट्रेलर में जयलल‍िता के फिल्मी कर‍ियर को दिखाया गया है.  जयलल‍िता के राजनीतिक सफर का वो पहलु जब उन्होंने पुरुष प्रधान समाज में एक 'मां' के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाई.

Open in App

चौथा नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली एक्‍ट्रेस  कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्‍म 'थलाइवी' का ट्रेलर जारी क‍िया गया. इस ट्र्रेलर के सामने आने के बाद से ही कंगना की इस फिल्‍म में एक्टिंग से लेकर उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन तक, हर चीज की तारीफ हो रही है.

इस फिल्‍म में कंगना रनौत ने अपना 20 क‍िलो वजन बढ़ाया और घटाया है. मगर ट्रेलर लॉन्च के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी  किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. दरअसल, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फ़िल्म के डायरेक्टर  एएल विजय के बारे में बात करते हुए कंगना बहुत इमोशनल हो गयीं और उनकी आंखों में आंसू तक गए. 

कंगना ने वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट से भी शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने लिखा- मैं ख़ुद को बब्बर शेरनी कहती हूं, क्योंकि मैं कभी नहीं रोती। मैं किसी को यह मौक़ा नहीं देती कि वो मुझे रुला सके। याद नहीं, आख़िरी बार कब रोई थी, लेकिन आज ख़ूब रोई और रोकर अच्छा लगा. 

वीडियो में कंगना कहती है -  'मैं अपने जीवन में कभी क‍िसी ऐसे शख्‍स से नहीं म‍िली ज‍िसने मुझे मेरे हुनर पर मुझे शर्मिंदा महसूस नहीं कराया हो. मैं, कभी इतना भावुक होती नहीं हूं, लेकिन मैं कहना चाहूंगी क‍ि वो एक ऐसे शख्‍स हैं, ज‍िन्‍होंने मुझे मेरे टैलेंट के बारे में अच्‍छा महसूस कराया. अक्‍सर जि‍स तरह से पुरुष हीरो की फिल्‍में द‍िखाई जाती हैं, उस स्‍तर पर एक्‍ट्रेस की फिल्‍मों को नहीं बनाया या द‍िखाया जाता. लेकिन एक न‍िर्देशक के तौर पर मैंने उनसे सीखा है कि एक्‍टर्स को कैसे ट्रीट क‍िया जाता है और क्रिएट‍िव पार्टनरश‍िप क्‍या होती है.'

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें  फिल्म थलाइवी में कंगना  दिवंगत राजनेता जे. जयललिता के क‍िरदार में नजर आएंगी. कंगना के बर्थडे पर इस फिल्‍म का ट्रेलर एक ही दिन चेन्नई और मुंबई दो जगह लॉन्च किया गया. ट्रेलर में जयलल‍िता के फिल्मी कर‍ियर को दिखाया गया है.  जयलल‍िता के राजनीतिक सफर का वो पहलु जब उन्होंने पुरुष प्रधान समाज में एक 'मां' के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाई.

ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन ए.एल विजय ने किया है और इसमें अरविंद स्वामी, मधु और भाग्यश्री भी अहम भूमिकाओं में हैं.आपको बता दें कि कंगना ने जयललिता के किरदार को निभाने के  लिए करीब 20 किलो वजन बढाया था. कंगना का ये बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन काफी सुर्खियों में भी रहा.

फिल्म 'थलाइवी' 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

टॅग्स :कंगना रनौतजयललिता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?