लाइव न्यूज़ :

तेलुगू फिल्मों के अभिनेता महेश बाबू पर जीएसटी की मार, बैंक खातों को कुर्क कर वसूली जा रही रकम

By भाषा | Updated: December 28, 2018 05:20 IST

विभाग ने कहा कि बाबू पर कुल बकाया कर 18.5 लाख रुपये है। जीएसटी विभाग ने बृहस्पतिवार को बाबू के एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक खातों को 73.5 लाख रुपये की राशि के लिए कुर्क किया है।

Open in App

हैदराबाद, 27 दिसंबर: माल एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू के बैंक खातों को सेवा कर के बकाये की वसूली के लिए कुर्क कर दिया है। विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि महेश बाबू ने 2007-08 के दौरान ब्रैंड एम्बैसडर, फिल्मों में अभिनय और उत्पादों के प्रचार के विज्ञापनों से प्राप्त राशि पर करयोग्य सेवाओं के लिए सेवा कर नहीं चुकाया है। 

विभाग ने कहा कि बाबू पर कुल बकाया कर 18.5 लाख रुपये है। जीएसटी विभाग ने बृहस्पतिवार को बाबू के एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक खातों को 73.5 लाख रुपये की राशि के लिए कुर्क किया है। इसमे कर, ब्याज और जुर्माना शामिल है। 

इस बारे में संपर्क करने पर जीएसटी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महेश बाबू को इस बारे में अपीलीय प्राधिकरण से कोई राहत नहीं मिली है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने बैंक खातों को कुर्क कर वसूली शुरू की है। हमें आज एक्सिस बैंक से 42 लाख रुपये मिले हैं। आईसीआईसीआई बैंक शुक्रवार को भुगतान करेगा।’’ 

टॅग्स :महेश बाबूजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?