लाइव न्यूज़ :

नेपोटिज्म को लेकर नगमा के आरोपों का कंगना ने दिया मुंह तोड़ जवाब, कहा- आदित्य पंचोली मेरा बॉयफ्रेंड....करते थे मारपीट..

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 24, 2020 08:20 IST

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था, 'मुंबई पुलिस ने मुझे बुलाया और मैंने भी उनसे पूछा कि मैं मनाली में हूं और क्या आप किसी को मेरे यहां भेज सकते हैं मेरा बयान लेने के लिए, लेक‍िन उसके बाद मुझे कोई जवाब नहीं मिला।

Open in App
ठळक मुद्देनगमा ने मीम के जरिए कंगना पर निशाना साधा था। कंगना की डिजिटल टीम ने नगमा को जवाब दिया है।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लगातार फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात सामने रख रही हैं।  टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने स्वरा भास्कर, रिचा चड्ढा और तापसी पन्नू को बी ग्रेड एक्ट्रेस तक कह दिया है जिसके बाद से ही ट्वीटर पर बहस जारी है। कंगना ने नेपोटिज्म का मुद्दा उठाकर कई सेलेब्स को आड़े हाथों लिया है। अब इस मामले में एक्ट्रेस और नेता नगमा भी  कूद पड़ी है।

नगमा ने मीम के जरिए कंगना पर निशाना साधा था। साझा किए गए मीम में कंगना, आदित्य पंचोली, महेश भट्ट, इमरान हाशमी और ऋतिक रोशन के साथ नजर आईं। मीम पर लिखा था कि कंगना का पूरा करियर ही नेपोटिज्म पर खड़ा हुआ है। कंगना की डिजिटल टीम ने नगमा को जवाब दिया है। कंगना  की टीम ने लिखा, 'नगमा जी, आदित्य पंचोली उनका ब्वॉयफ्रेंड नहीं था। कंगना ने कई बार इस बात को साफ किया है। शुरुआत में उन्होंने आदित्य को अपना मेंटॉर बताया लेकिन जब वो ऑडिशन पर जाती थीं वो उनके साथ मारपीट करता था। उसने कंगना को अनुराग बासु से नहीं मिलवाया।' कंगना की टीम आगे लिखती है, 'मिस्टर बासु, आदित्य पंचोली को जानते भी नहीं थे। बासु ने ये बात कई बार कही है। कंगना ने गैंगस्टर के लिए ऑडिशन दिया था। वहां कोई नेपोटिज्म नहीं था। कंगना का करियर खराब हुआ था क्योंकि फिल्म काइट्स में उनका रोल बैकग्राउंड कलाकार जितना कम कर दिया गया था। वो कृष में काम नहीं करना चाहती थीं। उन पर दबाव डाला गया।'

टीम कंगना ने आगे लिखा, 'कोई भी एजेंसी कंगना को नहीं लेना चाहती थी क्योंकि वो ना तो शादी में डांस करने जाया करती थीं जहां लोग स्टार्स पर पैसे फेंकते हैं और ना ही वो फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन किया करती थीं। रंगोली ने कंगना की फिल्म डेट्स को हैंडल करना शुरू किया था। रंगोली को भी पहले इंग्लिश नहीं आती थी। उन्हें इस बिजनेस का कोई आइडिया नहीं था लेकिन हर बहन की तरह उन्होंने भी अपनी बहन की मदद करने की कोशिश की। झूठ मत फैलाइए।'

कंगना का इंटरव्यू

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था, 'मुंबई पुलिस ने मुझे बुलाया और मैंने भी उनसे पूछा कि मैं मनाली में हूं और क्या आप किसी को मेरे यहां भेज सकते हैं मेरा बयान लेने के लिए, लेक‍िन उसके बाद मुझे कोई जवाब नहीं मिला। मैं बता रही हूं, कि अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। मैं उसकी हकदार नहीं हूं फिर। मैं वो इंसान नहीं हूं जो इस तरह के बयान दे और अब तक मैंने जो कुछ भी कहा है वो जनता के हित में ही है।'

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल