लाइव न्यूज़ :

गुजरात, यूपी के दिल्ली में टैक्स फ्री हुई 'सुपर 30', सिसोदिया ने कहा- सरकारी स्कूल में हर महीने एक कक्षा लेंगे आनंद कुमार

By भाषा | Updated: July 24, 2019 16:51 IST

ऋतिक रोशन अभिनीत ‘‘सुपर 30’’ राष्ट्रीय राजधानी में कर मुक्त होगी। फिल्म पहले ही बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में कर मुक्त हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने इस फैसले के लिए दिल्ली सरकार का आभार जताया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार ‘सुपर 30’ फिल्म को कर मुक्त कर रही है

दिल्ली सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि ऋतिक रोशन अभिनीत ‘‘सुपर 30’’ राष्ट्रीय राजधानी में कर मुक्त होगी। फिल्म पहले ही बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में कर मुक्त हो चुकी है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार ‘सुपर 30’ फिल्म को कर मुक्त कर रही है ताकि यह दिल्ली में छात्रों और शिक्षकों को प्रेरित कर सके।’’ बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने इस फैसले के लिए दिल्ली सरकार का आभार जताया है।

उन्होंने टि्वटर पर कहा, ‘‘श्री मनीष सिसोदिया जी हमें राष्ट्र निर्माण टीम का हिस्सा समझने और दिल्ली में सुपर 30 को कर मुक्त करने की घोषणा के लिए आपका शुक्रिया।’’ ‘‘सुपर 30’’ पटना के विद्वान आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित हैं जो हर साल आईआईटी-जेईई प्रवेश परीक्षा के लिए गरीब परिवारों के 30 योग्य छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं।

एक अन्य ट्वीट में सिसोदिया ने कहा कि आनंद कुमार उनके साथ दिल्ली सरकार के एक स्कूल में गए और शहर के सरकारी स्कूल के छात्रों को हर महीने एक कक्षा देने के लिए राजी हो गए। उन्होंने बताया कि यह कक्षा हमारे स्कूल के 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए ऑनलाइन होगी।

उपमुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘सुपर 30 से ख्याति पाने वाले आनंद कुमार आज मेरे साथ दिल्ली सरकार के एक स्कूल में गए। उनका काम और व्यक्तित्व देशभर के सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा है क्योंकि कमजोर पृष्ठभूमि के बच्चे अपने आईआईटी-जेईई के सपनों को पूरा करते हैं। वास्तव में गुरु होने का मतलब यही है।’’ 

टॅग्स :सुपर 30मनीष सिसोदियाऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारतकेजरीवाल रो रहा है यार, तू कहां रह गया?, वीडियो वायरल, पत्रकार ने कैमरामैन को कुछ यूं बुलाया, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?