लाइव न्यूज़ :

मैं शाहरुख की फैन नहीं हूं लेकिन उनका समर्थन करती हूं, ड्रग्स केस को लेकर बोलीं प्रख्यात लेखिका तस्लीमा नसरीन

By अनिल शर्मा | Updated: October 13, 2021 07:41 IST

तस्लीमा ने एक पिता के रूप में शाहरुख का समर्थन किया है। तस्लीमा ने कहा है कि शाहरुख ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। इसलिए उनकी सफलता से कुछ लोग जलते हैं। लेखिका ने ट्वीट में लिखा-  मैं शाहरुख खान की प्रशंसक नहीं हूं। ना ही उनका अभिनय ही मुझे पसंद है।

Open in App
ठळक मुद्देतस्लीमा ने एक पिता के रूप में शाहरुख का समर्थन किया हैतस्लीमा ने कहा है कि शाहरुख ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है इसलिए उनकी सफलता से कुछ लोग जलते हैं

ड्रग्स मामले में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के समर्थन में बहुत सी आवाजें उठने लगी हैं। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड के कई सितारे शाहरुख और गौरी के साथ खड़े नजर आए। सलमान खान और करण जौहर शाहरुख से मिलने उनके घर मन्नत भी गए थे। इस बीच प्रख्यात लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भी आर्यन के मामले में शाहरुख खान का अपना समर्थन दिया है।

तस्लीमा ने एक पिता के रूप में शाहरुख का समर्थन किया है। तस्लीमा ने कहा है कि शाहरुख ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। इसलिए उनकी सफलता से कुछ लोग जलते हैं। लेखिका ने ट्वीट में लिखा-  मैं शाहरुख खान की प्रशंसक नहीं हूं। ना ही उनका अभिनय ही मुझे पसंद है। लेकिन पिता शाहरुख खान के प्रति अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करती हूं। उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। सही मायने में वह एक धर्मनिरपेक्ष शख्स हैं। कुछ लोग उनकी सफलता से जलते हैं।

तस्लीमा के ट्वीट पर कई प्रतिक्रियाएं भी आईं। एक यूजर ने कहा है कि लाखों पिता ऐसे भी हैं जो अपने बच्चों को दो वक्त की रोटी दे पाएं, इसके लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। आप शाहरुख खान को लेकर चिंतित हैं। एक यूजर ने इसके जवाब में लिखा कि देश में लाखों ड्रग्स लेने वाले हैं लेकिन मीडिया सिर्फ शाहरुख खान के बेटे आर्यन के पीछे पड़ी है। एक अन्य यूजर ने आर्यन खान को लेकर शाहरुख खान के दिए पुराने बयान को संदर्भित करते हुए कहा कि वह(आर्यन) मन्नत में अकेले रहता है। एक पिता जिसने कहा  था- "दो साल का होने के बाद वो ड्रग्स ले, लडकिया घुमाये मुझे कोई फर्क नहीं पडता।" तो फिर अब क्यो रो रहा है।

गौरतलब है कि एनसीबी ने आर्यन खान को 3 अक्टूबर को मुंबई तट पर एक क्रूज ड्रग्स पार्टी से गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने गिरफ्तारी को लेकर बयान में कहा था कि क्रूज पर ड्रग्स की पार्टी चल रही थी जहां आर्यन भी थे। हालांकि एनसीबी ने कहा कि आर्यन ने ड्रग्स का सेवन नहीं किया था। आर्यन सहित 8 लोग गिरफ्तार किए गए थे। वहीं पूछताछ के बाद 10 और गिरफ्तारियां हुई हैं। फिलहाल आर्यन न्यायिक हिरासत में है और मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है।

टॅग्स :शाहरुख़ खानआर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच