लाइव न्यूज़ :

करण जौहर के घर हुई बर्थडे पार्टी में तारा सुतारिया, सोनाक्षी सिन्हा और विक्की कौशल समेत इन सितारों से सजी महफिल

By ललित कुमार | Updated: June 13, 2019 12:01 IST

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में तारा सुतारिया, सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना कैफ, जाह्नवी कपूर, कार्तिक आर्यन,  कृति सेनन और विक्की कौशल समेत बॉलीवुड के इन स्टार्स की मौजूदगी देखने को मिली।

Open in App

बुधवार की शाम बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। इस साल करण जौहर अपने बर्थडे यानि 25 मई को न्यूयॉर्क में होने के कारण जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं कर पाए थे। इसी लिए करण ने अपने घर जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में तारा सुतारिया, सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना कैफ, जाह्नवी कपूर, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, कृति सेनन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल समेत बॉलीवुड के इन स्टार्स की मौजूदगी देखने को मिली।

करण के घर पहुंचते ही कैटरीना कैफ फोटोग्राफर के सामने बेहद क्यूट स्माइल के साथ नजर आईं। इस दौरान जाह्नवी कपूर व्‍हाइट टॉप में दिखीं। वहीं 'धड़क' को-स्टार ईशान खट्टर व्‍हाइट टी-शर्ट के साथ नजर आए और विक्की कौशल ब्लैक स्वेटशर्ट में दिखे।

बतौर डायरेक्टर करण जौहर ने बॉलीवुड में शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से कदम रखा था। इसके बाद करण अब तक 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा ना कहना', 'माइ नेम इज खान', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'लस्ट स्टोरीज' जैसी कई बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड इंडस्ट्रीज में डायरेक्टर कर चुके हैं।

करण जल्द ही रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर जैसे कई कलाकारों से सजी फिल्म 'तख़्त' का निर्देशन करेंगे। करण की यह फिल्म साल 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। करण एक सफल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर होने के साथ साथ एक पिता भी हैं, साल 2017 में करण सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों यश और रूही के पिता बने।

टॅग्स :करण जौहरसोनाक्षी सिन्हाविक्की कौशलतारा सुतारियाकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस