लाइव न्यूज़ :

कंगना के बाद अब तापसी पन्नू ने करण जौहर पर कसा तंज, कॉफी विथ करण के लिए सुना डाली ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: March 5, 2019 16:30 IST

इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बदला के प्रमोशन में बिजी हैं तापसी को कॉफी विथ करण के छठवें सीजन में भी कोई जगह नहीं मिली।

Open in App

कंगना रनौत इन दिनों अपनी मर्णिकर्णिका फिल्म की सक्सेज पार्टी को इंज्वॉय कर रही हैं। वहीं कंगना इस सक्सेज के बाद बॉलीवुड के बड़े स्टार्स पर तंज कसती भी नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ उन्होंने करण जौहर के लिए भी बड़े बोल बोले हैं। वहीं कंगना के अलावा पिंक फेम एक्ट्रेस तापसी पन्नु ने भी रिसेटली करण जौहर को टॉन्ट सुना दिया है। कॉफी विथ करण में उनको इंवाइट ना करने के लिए तापसी का गुस्सा करण जौहर पर फूटा है।  

इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बदला के प्रमोशन में बिजी हैं तापसी को कॉफी विथ करण के छठवें सीजन में भी कोई जगह नहीं मिली है। बता दें कॉफी विथ करण शो के लास्ट एपिसोड में किरण खेर, मलाइका अरोड़ा, वीर दास और मल्लिका दूआ आए थे। वहीं वीर ने सेट देखकर कहा था कि सेट पर इतना पिंक हो गया है कि तापसी यहां एक्ट करके थक जाएंगी। 

इसी ट्वीट का जवाब लिखते हुए तापसी ने ट्वीट किया, ''नाइस वन, इसके बाद भी तापसी, शो पर आने के लिए अभी तक क्वालिफाई नहीं है, मैं इस शो को देखने के लिए एक्साइटेड हूं, आप सभी बडे़ मजाकिया हैं।'' तापसी ने जिस तरह से तंज कसा है इसे देखकर तो यही लग रहा है कि वो करण जौहर के शो पर ना बुलाए जाने से खुश नहीं हैं। 

 

 

जब वीर को तापसी के इस ट्वीट का पता चला तो उन्होंने फौरन जवाब दिया, ''तुम जो भी करती हो उसमें ब्रिलिएंट हो। बस उसी क्वॉलीफिकेशन की तुम्हें जरूरत है और किसी चीज की नहीं।'' इस पर तापसी ने भी लिखा कि ऐसा कुछ नहीं है वो तो बस एक फनी रिएक्शन का वेट कर रही थीं।

टॅग्स :तापसी पन्नूकरण जौहरकॉफ़ी विद करण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: एमएस धोनी का रोमांटिक अंदाज, बॉलीवुड के नए 'लवर बॉय', वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?