लाइव न्यूज़ :

#MeToo: नाना पाटेकर के खिलाफ नए सिरे से जांच चाहती हैं तनुश्री, जानिए पूरा मामला?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 5, 2019 08:31 IST

ऐक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने मंगलवार मुंबई के पुलिस कमिश्नर से अनुरोध किया कि वह उनसे कथित छेड़छाड़ के मामले में ऐक्टर नाना पाटेकर के खिलाफ नए सिरे से जांच का आदेश दें।

Open in App
ठळक मुद्देतनुश्री दत्ता ने मांग की कि पुलिस द्वारा दी गई उस क्लोजर रिपोर्ट को खारिज किया जाएतनुश्री ने पिछले साल अक्तूबर में नाना के खिलाफ शिकायत की थी

गत दिनों बॉलीवुड में यौन शोषण के खिलाफ चले 'मी टू' अभियान को गति देने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता अब नाना पाटेकर के खिलाफ नए सिरे से जांच चाहती हैं. उन्होंने मुंबई के पुलिस आयुक्त से अनुरोध किया कि वह उनसे कथित छेड़छाड़ के मामले में नाना के खिलाफ नए सिरे से जांच के आदेश दें.

उन्होंने यह मांग भी की कि पुलिस द्वारा इस मामले में पहले दी गई क्लोजर रिपोर्ट को खारिज किया जाए जिसमें पुलिस ने पाटेकर के खिलाफ कोई सबूत न होने की बात कही है. तनुश्री का कहना है कि मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी जानी चाहिए. बता दें कि मुंबई के उपनगरीय ओशीवरा पुलिस ने इस साल जून में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में 'बी-समरी' रिपोर्ट दायर की थी.

इसे क्लोजर रिपोर्ट भी कहा जाता है और यह तब दायर की जाती है जब पुलिस को आरोपी के खिलाफ आरोप-पत्र दायर करने के लिए कोई साक्ष्य नहीं मिलता. इस बीच तनुश्री के वकील नितिन सातपुते ने पुलिस आयुक्त संजय बर्वे को मंगलवार को एक ई-मेल भेजकर मामले में अपराध शाखा से नए सिरे से जांच कराने की मांग की है.

तनुश्री ने पिछले साल अक्तूबर में नाना के खिलाफ शिकायत की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि करीब 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया था.

टॅग्स :# मी टूतनुश्री दत्तानाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीहाथ जोड़ कर नाना पाटेकर ने मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीफैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई; शख्स से मांगी माफी, कहा- "गलती हो गई..."

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?