लाइव न्यूज़ :

नाना पाटेकर को मिले क्लीन चिट के विरोध में मुंबई अदालत पहुंची तनुश्री दत्ता, सुनवाई के लिए मिली ये नई तारीख

By मेघना वर्मा | Updated: July 7, 2019 15:32 IST

साल 2008 में आई फिल्म हॉर्न ओके के सेट पर हुए वाकए को लेकर तनुश्री ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Open in App

भारत में मीटू का अभियान शुरू करने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने बीते साल नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद महिलाओं ने हिम्मत दिखाकर अपने खिलाफ होने वाले यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठायी थी। वहीं नाना पाटेकर को पुलिस ने कुछ दिनों पहले इस मामले में क्लीन चिट देदी है। इसी बात से बिगड़ कर अब तनुश्री दत्ता ने मुंबई अदालत में पहुंच गई हैं। 

ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज  की गई थी। जहां से नाना पाटेकर को बी समरी रिपोर्ट दायर की गई थी। बता दें आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने और सुनावई के बीच पर्याप्त सबूत ना मिलने पर बी समरी रिपोर्ट दायर करती है। अब तनुश्री दत्ता ने इस रिपोर्ट के खिलाफ विरोध जताया है।

टीवी टुडे खबर के मुताबिक तनुश्री दत्ता के वकील नितिन सातपुते ने अदालत को छह जुलाई को बताया कि पुलिस की इस रिपोर्ट का वो विरोध करते हैं। वहीं बी समरी रिपोर्ट के खिलाफ याचिका दर्ज करने के लिए समय दिया है। अब अगली सुनवाई सात सितम्बर को होगी।

हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर हुआ था वाकया

बता दें साल 2008 में आई फिल्म हॉर्न ओके के सेट पर हुए वाकए को लेकर तनुश्री ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्हीं के बाद बॉलीवुड की कई बड़ी और छोटी अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए यौन शोषण पर खुलकर बात रखी थी। तनुश्री दत्ता ही भारत में मी टू मू्वमेंट शुरु करने के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं तनुश्री ने नाना और उनकी चैरिटी को फ्रॉड बताया है। 

टॅग्स :तनुश्री दत्तानाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीहाथ जोड़ कर नाना पाटेकर ने मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीफैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई; शख्स से मांगी माफी, कहा- "गलती हो गई..."

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?