लाइव न्यूज़ :

कोविड एक मसाला फिल्म जैसी है, कोई लॉजिक नहीं, कोरोना संक्रमित होने पर बोले तमिल निर्देशक- कुंभ मेले में 28 दिनों तक... 

By अनिल शर्मा | Updated: December 29, 2021 14:31 IST

अरुण ने खुलासा किया कि वे अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान वायरस की चपेट में आए। उन्होंने लिखा, “मैं कुंभ मेले में 28 दिनों तक 160 लोगों के साथ शूट किया, वाराणसी और बोधगया भी गया, लेकिन जैसे ही यूएस आया, कोविड-19 पॉजिटिव हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देअरुण वैद्यनाथन अमेरिकी यात्रा के दौरान वायरस की चपेट में आए वैद्यनाथ ने कोविड को एक मसाला फिल्म करारा दिया और कहा कि इसका कोई लॉजिक नहीं

बेंगलुरुः तमिल फिल्म निर्माता अरुण वैद्यनाथन कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर घोषणा की कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। 

अरुण ने खुलासा किया कि वे अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान वायरस की चपेट में आए। उन्होंने लिखा, “मैं कुंभ मेले में 28 दिनों तक 160 लोगों के साथ शूट किया, वाराणसी और बोधगया भी गया, लेकिन जैसे ही यूएस आया, कोविड-19 पॉजिटिव हो गया। वैद्यनाथ ने कहा कि कोविड एक मसाला फिल्म की तरह है जिसका कोई लॉजिक नहीं है। 

अरुण वैद्यनाथन ने क्राइम ड्रामा अच्छामुंडु के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। अच्छामुंडु! जिसमें प्रसन्ना और स्नेहा मुख्य भूमिकाओं में हैं। 2009 की फिल्म एक सीरियल पीडोफाइल और एक युवा लड़के के माता-पिता के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। अरुण ने बाद में पेरुचाझी और निबुनन जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

तेलुगु अभिनेता मनोज मांचू भी संक्रमित

उधर, तेलुगु अभिनेता मनोज मांचू ने भी बुधवार को घोषणा की कि वे कोविड-19 पॉजिटिव हो गए हैं। अभिनेता ने ट्विटर पर एक बयान साझा करते हुए कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने लिखा, “#Covid के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं, जो पिछले सप्ताह मुझसे मिले थे, वे तुरंत परीक्षण करवाएं और आवश्यक सावधानी बरतें। मेरी चिंता ना करें। मैं आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से पूरी तरह से ठीक हूं। देखभाल (sic) के लिए सभी डॉक्टरों और नर्सों को धन्यवाद।

टॅग्स :साउथ सिनेमाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

बॉलीवुड चुस्कीKrishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

बॉलीवुड चुस्कीमलयालम एक्टर संतोष नायर का निधन, सड़क हादसे का हुए शिकार; पत्नी घायल

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार