लाइव न्यूज़ :

तब्बू ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 30 साल, अजय देवगन संग की थी पहली हिंदी फिल्म, वीडियो शेयर कर भावुक हुईं एक्ट्रेस

By अनिल शर्मा | Updated: July 13, 2021 16:50 IST

तब्बू को फिल्मफेयर में अब तक चार बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) अवॉर्ड मिल चुके हैं। इसके अलावा उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू और बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में 2 नेशनल अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतब्बू ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए हैंसाल 1985 में आई फिल्म “हम नौजवान” से अभिनय की शुरुआत की थी जिसमें उन्होंने बाल कलाकार के रूप में देव आनंद की बेटी का किरदार निभाया था

मशहूर एक्ट्रेस तब्बू ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस लंबे सफर को पूरा करने पर तब्बू ने कहा है कि यह उनके लिए गौरव और आभार जताने का क्षण है। गौरतलब है कि तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है लेकिन बड़े पर्दे के जरिए उनको तब्बू के नाम से जाना जाता है। तब्बू ने साल 1985 में आई फिल्म “हम नौजवान” से अभिनय की शुरुआत की थी जिसमें उन्होंने बाल कलाकार के रूप में देव आनंद की बेटी का किरदार निभाया था। हालांकि वयस्क के रूप में उनकी पहली फिल्म तेलुगु भाषा में बनी “कुली नंबर 1” थी जिसमें उनके साथ वेंकटेश दग्गुबाती ने अभिनय किया था। यह फिल्म तीस साल पहले 12 जुलाई को रिलीज हुई थी।

इस सफर को तय करने के मौके पर तब्बू ने एक पोस्ट साझा किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं होता कि उन्होंने फिल्म उद्योग में इतने लंबे समय तक काम किया। फिल्म की वीडियो क्लिप के साथ तब्बू ने लिखा, मेरी पहली फिल्म 30 साल पहले रिलीज हुई थी और यह थोड़ी अविश्वसनीय तथा पूरी तरह से भावुक होने वाली बात है। यह गौरवान्वित करने वाला और आभार जताने वाला पल है।

अजय देवगन के साथ की पहली हिंदी फिल्म

तब्बू ने साल 1994 में अपनी पहली हिंदी फिल्म “विजयपथ” में अभिनय किया था जिसमें उनके साथ अभिनेता अजय देवगन थे। अपने करियर में उन्होंने “माचिस”, “साजन चले ससुराल”, “हम साथ-साथ हैं”, “हेराफेरी”, “विरासत”, “मकबूल”, “हैदर”, “दृश्यम” और हाल में आई “अंधाधुन’” जैसी फिल्मों के जरिए मुख्यधारा और लीक से हट कर बनने वाली फिल्मों में संतुलन कायम रखने में सफलता पाई।

हैदराबाद में हुआ तब्बू का जन्म

तब्बू का जन्म हैदराबाद में हुआ था और उन्होंने तेलुगु के अलावा तमिल तथा मलयाली फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने कहा कि वह “कुली नंबर 1” के निर्माताओं और उनके साथ फिल्म में काम करने वालों के प्रति आभार जताती हैं। पद्मश्री से सम्मानित तब्बू ने अंग्रेजी भाषा की “द नेमसेक” और “लाइफ ऑफ पाई” में भी अभिनय किया है। वह मीरा नायर की श्रृंखला “ए सूटेबल बॉय” में दिखी थीं और अब अनीस बामजई की फिल्म “भूल भुलैया 2” में नजर आएंगी।

टॅग्स :तब्बूअजय देवगनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल