लाइव न्यूज़ :

मिताली राज की बायोपिक में नजर आएंगी तापसी पन्नू, उनके 37वें जन्मदिन पर की फिल्म की घोषणा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 3, 2019 16:55 IST

Open in App

भारत की महिला एकदिवसीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक में अदाकारा तापसी पन्नू उनकी भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म ‘शाबाश मिठू’ का निर्माण ‘वायाकॉम 18 स्टूडियो’ करेगा और इसका निर्देशन राहुल ढोलकिया करेंगे।

तापसी ने कहा कि वह यह भूमिका निभाने का मौका पा कर सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अदाकारा ने एक बयान में कहा, ‘‘ उन्होंने हमेशा सच का साथ दिया और अपने आदर्शों पर अडिग रहीं और यही बात है जो मुझे उनसे जुड़ाव महसूस कराती है। भारत में उन्होंने महिला क्रिकेट को लेकर जिस तरह सोच बदली वह कहानी वास्तव में बयां की जाने लायक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वायाकॉम 18 स्टूडियो’ को इस कहानी को चुनने के लिए बधाई। मैं ढोलकिया के साथ पहली बार काम करने को लेकर और देश में भगवान की तरह माने जाने वाले खेल के बारे में जानने को उत्साहित हूं।’’ मिताली राज के 37वें जन्मदिन पर फिल्म की घोषणा करते हुए ‘वायाकॉम 18 स्टूडियो’ के सीओओ अजित एंधेरे ने कहा कि वह लंबे समय से इस कहानी पर फिल्म बनाना चाहते थे।  

टॅग्स :तापसी पन्नूमिताली राजबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल