लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में खुद को फिट करने के लिए डबल वर्कआउट कर रही हैं तापसी पन्नू, कही ये बड़ी बात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 8, 2020 09:32 IST

तापसी पन्नू इन दिनों आनंद एल राय की फ़िल्म हसीन दिलरूबा कर रही हैं। इसमें वह विक्रांत मेसी के साथ नज़र आएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देतापसी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जो वर्कआउट करने के बाद ली गई है।तापसी ने फिल्मकार अनुराग कश्यप संग भी अपनी एक तस्वीर शेयर कीं, जिसमें कश्यप उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं।

लॉकडाउन पीरियड में तापसी पन्नू खुद को फिट रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा वर्कआउट कर रही हैं। तापसी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जो वर्कआउट करने के बाद ली गई है। इसमें वह लाइम ग्रीन टी-शर्ट और हेयर बैंड में दिख रही हैं। तापसी ने लिखा है, ''क्वारंटाइन में डबल वर्कआउट किया जा रहा है क्योंकि इस दौरान डबल रोटी खाने का नतीजा कुछ ठीक नहीं लग रहा है।'' 

तापसी ने फिल्मकार अनुराग कश्यप संग भी अपनी एक तस्वीर शेयर कीं, जिसमें कश्यप उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं। तापसी पन्नू बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। तापसी ने अपने अब तक के करियर में तरह तरह की फिल्मों में काम किया है। वहीं तापसी हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर भी खुलकर राय रखती नजर आती हैं। 

तापसी पन्नू ने अब अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पिछले एक साल की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस की लिस्ट में वह टॉप पर हैं। पिछले एक सालों में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की पांच फ़िल्में रिलीज़ हुईं। इन सभी फिल्मों मे बाक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था। यही वजह रही कि तापसी पिछले 12 महीने की सबसे सफल एक्ट्रेस बन गईं। रिपोर्ट्स मानें तो तापसी की फिल्मों ने सामूहिक रूप से 350 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। 

टॅग्स :तापसी पन्नूबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल