लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट पर फूटा तापसी पन्नू का गुस्सा, रेप पीड़िता पर जज के कमेंट को बताया 'घटिया'

By अमित कुमार | Updated: March 2, 2021 17:23 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। तापसी की फिल्मों फैंस से लगातार भरपूर प्यार मिलता रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतापसी पन्नू का नाम बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में आता है जो बेबाक अंदाज में लोगों के सामने अपनी बात रखती हैं। सुप्रीम कोर्ट के एक सवाल पर तापसी पन्नू बिल्कुल सहमत नजर नहीं आई।रेप पीड़िता से जज द्वारा पूछे गए सवाल पर तापसी ने विरोध जताया है।

सोशल मुद्दों पर हमेशा खुलकर अपनी बात रखने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर चर्चा में है। सुप्रीम कोर्ट के एक सवाल पर तापसी पन्नू ने विरोध जताया है। हाल ही में एक टेक्निशियन पर स्कूली छात्रा से रेप का आरोप था। रेप करने वाले महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिक प्रोडक्शन कंपनी (एमएसइपीसी) के टेक्नीशियन मोहित सुभाष चव्हाण से जज ने छात्रा से शादी करने का सवाल पूछा। 

जज के इस सवाल से तापसी पन्नू बेहद गुस्से में नजर आईं। जज के इस कॉमेंट पर रिऐक्शन देते हुए तापसी ने लिखा, 'क्या किसी ने लड़की से यह सवाल पूछा? कि क्या वह रेपिस्ट से शादी करना चाहती है या नहीं? क्या यह सवाल है? यही सॉल्यूशन है या सजा? एकदम घटिया'। तापसी पन्नू के इस कमेंट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अधिकतर फैंस तापसी की बात पर सहमत दिखाई दे रहे हैं। 

तापसी ने ट्रोलर्स को दिया था करारा जवाब

हाल ही में एक यूजर ने सोशल मीडिया पर तापसी को ट्रोल करने का प्रयास किया। एक सोशल मीडिया यूजर अभद्र मैसेज कर तापसी को परेशान कर रहा था। शख्स ने तापसी को लेकर कई आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। एक यूजर ने एक्ट्रेस को मैसेज किया, 'जब तुम लोगों को ये टीवी चैनल्स वाले स्टार बनाया उसके बारे में क्या... तुम लोग जिस थाली में खाते हो उसी थाली पे लात मारते हो...' साथ ही एक्ट्रेस की फोटो शेयर कर यूजर उन्हें फालतू हिरोइन कहा और कहा कि तुझे एक्टिंग आती तो नहीं उठा उठा के मूवी करती है।'इस पर आपत्तिजनक मैसेज का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर तापसी ने मुंह तोड़ जवाब दिया।

 

टॅग्स :तापसी पन्नूसुप्रीम कोर्टबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच