लाइव न्यूज़ :

'थप्पड़' रिलीज से पहले छलका तापसी पन्नू का दर्द, बताई वो वजह जिसने तोड़ा उनका दिल

By अमित कुमार | Updated: February 26, 2020 18:27 IST

रिलीज से पहले ही फिल्म की प्रशंसा की जा रही है। तापसी पन्नू ने रिलीज से पहले एक ऐसी बात मीडिया से शेयर की, जिसने उनका दिल तोड़ दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देतापसी को इस साल 'सांड की आंख' के लिए फिल्मफेयर की ओर से बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला था।अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म कई मायनों में खास होने वाली है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म कई मायनों में खास होने वाली है। रिलीज से पहले ही फिल्म की प्रशंसा की जा रही है। तापसी पन्नू ने रिलीज से पहले एक ऐसी बात मीडिया से शेयर की, जिसने उनका दिल तोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि फिल्म 'पिंक' (2016)  के लिए अवॉर्ड नहीं मिलने से उन्हें काफी दुख पहुंचा था। फिल्म रिलीज होने के बाद उनके किरदार की जमकर तारीफ हुईं थी, लेकिन उन्हें अवॉर्ड नहीं मिला था। 

तापसी को इस साल 'सांड की आंख' के लिए फिल्मफेयर की ओर से बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला था। तापसी ने इस अवॉर्ड पर हैरानी जताते हुए कहा कि लोग मुझे मेरे काम की वजह से जानते हैं। अवॉर्ड मेरे काम को वैलिडेट नहीं करते हैं। बता दें कि तापसी ने अब तक बॉलीवुड में पिंक', 'नाम शबाना', 'मनमर्जियां' और 'मुल्क' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। 

मध्यप्रदेश सरकार ने दी टिकट पर छूट मध्यप्रदेश सरकार ने घरेलू हिंसा के सामाजिक विषय पर बनी इस फिल्म के टिकट पर राज्य माल एवं सेवा कर (एसजीएसटी) से तीन महीने की छूट प्रदान करने का आदेश जारी किया।  वाणिज्य कर विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि तापसी पन्नू की प्रमुख भूमिका वाली फिल्म के कथानक और इसकी अन्य समाजोपयोगी खासियतों के चलते इस सिनेमाई कृति को एसजीएसटी से मुक्त किया गया है। यह छूट 28 फरवरी (शुक्रवार) से 27 मई तक जारी रहेगी।

"थप्पड़" की कहानी

फिल्म "थप्पड़" में तापसी पन्नू उच्च मध्यम वर्ग की उस शिक्षित महिला के किरदार में हैं जिस पर अपने पति के थप्पड़ मारने के बाद भी वैवाहिक रिश्ते को निभाने के लिये जोर डाला जाता है। पूरी फिल्म इस एक "थप्पड़" पर ही निर्भर है।

टॅग्स :तापसी पन्नूथप्पड़ मूवीअनुभव सिन्हाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'