लाइव न्यूज़ :

फिल्म क्रिटिक ने पूछा- क्या हिंदी लिख, पढ़ और बोल पाते हैं? तापसी ने दिया ये जवाब

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 27, 2019 18:27 IST

फिल्म क्रिटिक अजय ब्रह्मात्मज ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "आप जिस भाषा की फिल्म में काम कर रहे हैं, क्या उसे लिख, पढ़ और बोल पाते हैं?" इस ट्वीट पर अब तापसी पन्नू ने रीट्वीट किया है।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं।  पिछले कुछ दिनों से तापसी को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में हिंदी न बोलने को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स तापसी से हिंदी में बात करने को कह रहा है, लेकिन तापसी ने इसका बड़े ही शानदार तरीके से जवाब दिया था। 

अब फिल्म क्रिटिक अजय ब्रह्मात्मज ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "आप जिस भाषा की फिल्म में काम कर रहे हैं, क्या उसे लिख,पढ़ और बोल पाते हैं?" इस ट्वीट पर अब तापसी पन्नू ने रीट्वीट किया है।

तापसी ने इस ट्वीट का जवाब 4 भाषाओं में दिया है, यानी वे इस ट्वीट के जरिए यह बताना चाहती हैं कि उन्हें हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल और तेलुगु भाषाएं भी आती हैं। साथ ही उन्हें अंग्रेजी भाषा भी आती है। तापसी पन्नू ने रीट्वीट कर लिखा, "हिन्दी बोलनी , लिखनी और पढ़नी आती है।"फिल्म क्रिटिक अजय ब्रह्मात्मज इससे पहले तापसी के वीडियो पर ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, "फिल्में हिंदी की, निर्देशक और कलाकार हिंदी फिल्मों के, भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए हिंदी फिल्मों की बदौलत... लेकिन संदेश देना हो कि बातचीत करनी हो या टिप्पणी करनी हो यह सब कुछ अंग्रेजी में होगा। क्यों?"

गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में तापसी पन्नू ने कुछ इस अंदाज में दिया था जवाब... देखें वीडियो... 

टॅग्स :तापसी पन्नूबॉलीवुड अभिनेत्रीट्रोलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!