लाइव न्यूज़ :

तापसी ने शाहरुख को बताया असली सुपरस्टार, कहा- 'पांच साल से कोई फिल्म नहीं आई लेकिन...'

By शिवेंद्र राय | Updated: July 16, 2022 18:07 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों शाहरुख के साथ आने वाली फिल्म 'डंकी' की तैयारियों में व्यस्त हैं। शाहरूख के बारे में बात करते हुए तापसी ने कहा कि स्टॉर और स्टॉरडम क्या होता है ये शाहरुख खान को देख कर पता चलता है।

Open in App
ठळक मुद्देतापसी की अगली फिल्म शाहरुख खान के साथ हैराजकुमार हिरानी की 'डंकी' में साथ दिखेंगेतापसी पन्नू ने शाहरुख खान को असल मायनों में सुपरस्टॉर बताया

नई दिल्ली: शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी पहली बार 'डंकी' फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू भी काम कर रही हैं। इसी फिल्म के सिलसिले में तापसी पन्नू ने पिंक विला से बात करते हुए कहा कि शाहरुख खान सही मायनो में सुपरस्टॉर हैं। तापसी ने कहा कि उन्होंने शाहरुख से कहा था कि वो इंडस्ट्री में आने वाले हर बाहरी के लिए मिसाल हैं। अपनी बातचीत के दौरान तापसी ने ये भी बताया अब सफलता और असफलता का उनपर कैसे असर होता है।

तापसी ने बताया कि मैंने शाहरुख से कहा कि आप हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले बाहरी लोगों के लिए एक मिसाल हैं। खासकर दिल्ली से आने वाले लोगों के लिए। मैं कोई सुपरस्टार नहीं हूं लेकिन वह हैं। तापसी ने कहा कि जब आप शाहरुख जैसे स्टार के साथ काम करते हैं तब स्टॉरडम  शब्द का मतलब सही मायनो में समझ में आता है। पांच साल से उनकी कोई फिल्म नहीं आई है लेकिन उनका  एक छोटा सा कदम भी तूफान ला देता है। उनकी सफलता और असफलता दोनो निजी तौर पर महसूस होती हैं। हम महसूस कर सकते हैं कि स्टार होना क्या होता है।

तापसी ने अपनी सफलता और असफलता के बारें बात करते हुए कहा कि सफलता के साथ और भी बहुत सारी चीजें आती हैं। खासकर हमारे देश में। ये आपको सिखाती है कि सफलता या असफलता किसी को भी बहुत ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

बता दें कि शाहरुख और तापसी की आने वाली फिल्म 'डंकी' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ये फिल्म इमिग्रेशन के मुद्दे पर है। फिल्म 'डंकी फ्लाइट' के विषय पर होगी। जब कोई व्यक्ति वैध तरीकों से विदेश नहीं जा पाता तो वह अवैध तरीके अपनाता है। इसे ही डंकी फ्लाइट कहते हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी पहली बार साथ काम कर रहे हैं।

टॅग्स :शाहरुख खानतापसी पन्नूराजकुमार हिरानीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?