लाइव न्यूज़ :

महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज को खेल पुरस्कार मिलने पर तापसी पन्नू ने जाहिर की खुशी, ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

By वैशाली कुमारी | Updated: November 15, 2021 12:10 IST

मिताली को पुरस्कार मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी खुशी जाहिर की है। क्रिकेटर मिताली राज मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतापसी पन्नू ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है मिताली राज की कप्तानी में भारत के साथ यह तीसरी बार फाइनल में जगह बनाने का लक्ष्य है

महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज को खेल रत्न अवार्ड से नवाजा गया है। मिताली को पुरस्कार मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी खुशी जाहिर की है। क्रिकेटर मिताली राज मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। अभिनेत्री तापसी पन्नू श्रीजीत मुखर्जी की निर्देशित फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' बायोपिक में मिताली राज की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

तापसी पन्नू ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को खेल पुरस्कार देते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। तापसी ने ट्वीट किया है कि बस उनकी प्रशंसा को सुनकर मुझे लगता है कि वह वास्तव में एक फिल्म नहीं बल्कि एक सीरीज की हकदार है। एक्ट्रेस ने शाबाश मिट्ठू की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके साथ ही तापसी ने फिल्म से एक फोटो भी शेयर की है। 

अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि 8 की थी जब किसी ने एक सपना दिखाया था कि 1 दिन आएगा जब क्रिकेट सिर्फ जेंटलमैन्स के लिए नहीं होगा। हमारी भी टीम होगी पहचान होगी। विमेन इन ब्लू आ रहा है। विश्वकप 2022 के लिए उत्साहित होने के लिए तैयार हो जाओ।

आपको बता दें कि अगला आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप मार्च-अप्रैल 2022 में न्यूजीलैंड में होने वाला है और मिताली राज की कप्तानी में भारत के साथ यह तीसरी बार फाइनल में जगह बनाने का लक्ष्य है। मिताली राज की बायोपिक को उपयुक्त समय में रिलीज किया जाएगा।

टॅग्स :तापसी पन्नूहिन्दी सिनेमा समाचारक्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटIPL Match 2026, KKR vs SRH Today: प्लेइंग-11 से लेकर पिच मिजाज तक, कब, कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद के बीच महामुकाबला

क्रिकेटLSG vs DC Highlights: समीर रिजवी का तूफानी पचासा, दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल