लाइव न्यूज़ :

तापसी बन रहीं स्पोर्ट्स बायोपिक क्वीन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 2, 2020 09:10 IST

तापसी कहती हैं, ''मुझे स्पोर्ट्स पसंद हैं और ऐसा लगता है कि स्पोर्ट्स को भी मैं पसंद हूं.'' यह पूछने पर कि सभी स्पोर्ट्स बायोपिक के लिए पहली पसंद बनने पर कैसा महसूस कर रही हैं?

Open in App

सुभाष के झा तापसी पन्नू की पिछली कुछ फिल्मों और आने वाली फिल्मों पर नजर डालें तो पता चलता है कि वह स्पोर्ट्स बायोपिक्स बनाने वालों की फेवरेट बन गई हैं. पता नहीं कैसे वह अश्विनी अय्यर तिवारी की 'पंगा' में कबड्डी प्लेयर की भूमिका निभाने से चूक गईं.

तापसी ने गत दिनों आई 'सूरमा' में एक हॉकी प्लेयर का किरदार निभाया और 'सांड की आंख' में वह शॉर्प-शूटर बनी थीं. तापसी अब 'रश्मि रॉकेट' की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म में वह गुजरात के एक गांव की सुपर-स्प्रिंटर की भूमिका निभा रही हैं. इसके बाद वह मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मितु' में नजर आएंगी. इस फिल्म में तापसी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की भूमिका निभाएंगी. तापसी कहती हैं, ''मुझे स्पोर्ट्स पसंद हैं और ऐसा लगता है कि स्पोर्ट्स को भी मैं पसंद हूं.''

यह पूछने पर कि सभी स्पोर्ट्स बायोपिक के लिए पहली पसंद बनने पर कैसा महसूस कर रही हैं?, तापसी ने कहा, ''बेहद खास, बेहद मजबूत. मुझे पिछले साल ही ऐसा लगने लगा था, जब कुछ निर्देशकों ने दमदार विषयों वाली अपनी फिल्मों के लिए मुझ पर भरोसा किया.'' तापसी ने यह भी कहा कि अब उन लोगों की उम्मीदों पर उन्हें खरा उतरना है, जिन्होंने बड़ी उम्मीद से उन्हें भूमिकाएं सौंपी हैं. एक्ट्रेस बोलीं, ''मैं दिन में 16 घंटे शूटिंग कर रही हूं. कुछेक घंटों की नींद के अलावा किसी भी चीज के लिए मेरे पास समय नहीं है.''

टॅग्स :तापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMathias Boe Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम की हार, तापसी पन्नू के पति बो ने लिया संन्यास, पोस्ट लिख कर कहा-मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं

बॉलीवुड चुस्कीHauli Hauli Song: अक्षय कुमार ने 'हौली हौली' गाने पर किया डांस, फिल्म 15 अगस्त को होगी रिलीज, देखे वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीकब रिलीज होगा 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर? नेटफ्लिक्स ने दी अपडेट, नए पोस्टर में खुला राज

बॉलीवुड चुस्कीKhel Khel Mein: अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDunki Box Office Collection: छठे दिन डंकी का बुरा हाल, पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार