लाइव न्यूज़ :

T-Series का ऑफिस हुआ सील, बिल्डिंग में रहने वाला केयरटेकर निकला कोरोना पॉजिटिव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 11, 2020 08:37 IST

Bhushan Kumar T-Series Mumbai Office Sealed: टी-सीरीज ऑफिस के ग्राउंड स्टॉफ में रहने वाले एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसी के बाद बीएमसी ने पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया है...

Open in App
ठळक मुद्देटी-सीरीज के मुंबई कार्यालय को बीएमसी द्वारा सील कर दिया गया है।कंपनी की देखभाल करने वाले एक कर्मचारी को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।

कोरोना वायरस को कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इस पर रोक लग सके इसलिए सरकार ने लॉकडाउन लगा रखा है। इस लॉकडाउन के कारण हर कोई इन दिनों घरों में कैद है। लेकिनटी-सीरीज (T Series) के ऑफिस में एक सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके बाद से उस इलाके को रेड जोन (Contaminated Zone) घोषित कर टी-सीरीज का ऑफिस सील कर दिया गया है। 

दरअसल टी-सीरीज के मुंबई कार्यालय को बीएमसी के सील कर दिया है। टाइम्स की खबर के अनुसार  इसकी देखभाल करने वाले कर्मचारियों में से एक सदस्य को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इसी के बाद अंधेरी स्थित प्रोड्यूसर भूषण कुमार की कंपनी का ऑफिस सील कर दिया गया। 

वहीं 24 मार्च को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा की थी तो इसके पहले ही अंधेरी वेस्ट में इसका कार्यालय बंद कर दिया गया था। लेकिन ऑफिस में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड, लॉकडाउन की वजह से गांव नहीं जा पाए थे। इसके लिए उनकी ऑफिस में ही रहने की व्यवस्था की गई है।

वहीं, अब  सुरक्षा गार्ड और अन्य केयरटेकर सहित दस से कम लोग इमारत में रह रहे थे। अब ग्राउंड स्टॉफ में रहने वाले एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है इसी के बाद बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया है। 

वहीं-टीसीरीज के प्रवक्ता का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति को क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है और पूरी इमारत को सील कर दिया गया है। कुछ और लोगों के भी परीक्षण किए गए हैं लेकिन उनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। ये वो लोग हैं जो अपने घरों को वापस नहीं जा पाए थे। इस कारण से बिल्डिग में रह रहे थे।प्रवक्ता ने ये भी बताया कि कर्मचारियों को नियमित रूप से किराने का सामान और अन्य आवश्यक सामान मुहैया कराया जाता है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल