लाइव न्यूज़ :

शादी में पत्नी दीपिका के सैंडल हाथ में लिए पीछे खड़े दिखे रणवीर सिंह, वायरल हुई फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 23, 2019 15:09 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एक शादी के फंक्शन की फोटो वायरल हो रही है। जो बताती है कि दोनों के बीच कितना गहरा प्यार और समझ है

Open in App

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने काम से समय निकालकर हाल ही में अपने एक दोस्त की शादी में पहुंचे हैं। मुंबई में हुई इस शादी में दोनों बहुत ही बिंदास अंदास में नजर आए।

इसी शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं । लेकिन इनमें से एक तस्वीर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। जिसको देख फैंस रणवीर को  पर्फेक्ट पति बता रहे हैं । दरअसल शादी की एक तस्वीर में दीपिका मेहमानों से मिल रही हैं और रणवीर  पत्नी की सैंडल हाथ में लिए पीछे खड़े हैं । 

फोटो में दीपिका आगे किसी से बात करती नजर आ रही हैं लेकिन रणवीर बहुत ही प्यार भरे अंदाज में सैंडल हाथों में पकड़े नजर आ रहे हैं। कपल की इस फोटो को फैंस के द्वारा जमकर पसंद किया जा रहा है। खबर के अनुसार दीपिका मंडप में पहुंचीं जहां वो चप्पल पहनकर नहीं जा सकती थीं । जिस कारण से दीपिका ने अपनी सैंडल उतार दी थीं । इस दौरान दीपिका साड़ी पहने थीं इसलिए उन्होंने हाथ में सैंडल नहीं पकड़ी और पति रणवीर उनकी चप्पल अपने हाथ में पकड़े नजर आए । ये एक परफेक्ट पति की ही निशानी है कि शादी में सैकड़ों मेहमान के बीच भी रणवीर ने पत्नी की सैंडल हाथ में पकड़ी। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहेंगे।  रणवीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं । वहीं दीपिका फिल्म 'छपाक' की शूटिंग में बिजी हैं ।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया