लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत संग 'दिल बेचारा' में काम करने वाली एक्ट्रेस को मिली एसिड अटैक और रेप की धमकी, पुलिस ने की कार्रवाई

By अमित कुमार | Updated: July 19, 2020 09:10 IST

कुछ दिन पहले ही स्‍वास्तिका मुखर्जी ने एक वीडियो शेयर करते हुए सुशांत को लेकर दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा था। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि लोगों से उन्हें इस तरह की धमकियां मिलने लगी।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्तिका मुखर्जी को कुछ लोग एसिड अटैक और रेप की धमकी दे रहे थे। स्वास्तिका मुखर्जी ने बताया कि उनके नाम पर झूठी खबर चलाकर उन्हें बदनाम किया गया है।स्‍वास्तिका मुखर्जी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर सुशांत के साथ एक वीडियो शेयर किया था।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा में एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी एक अहम रोल में दिखाई देंगी। स्वास्तिका मुखर्जी ने इससे पहले भी सुशांत के साथ कई फिल्मों में काम किया है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्टर के लिए कई भावुक पोस्ट भी किए थे। लेकिन इस एक्ट्रेस को कुछ लोग एसिड अटैक और रेप की धमकी दे रहे थे। 

दरअसल, स्वास्तिका मुखर्जी ने बताया कि उनके नाम पर झूठी खबर चलाकर उन्हें बदनाम किया गया है। स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक लंबी सी पोस्ट के जरिए फैंस के बीच अपनी बात रखी। स्वास्तिका ने पोस्ट में लिखा, 'सुशांत के निधन के कुछ दिन बाद 26 जून को एक मीडिया रिपोर्ट में मेरा झूठा बयान चलाते हुए दावा किया था कि मैंने सुसाइड को एक फैशन बताया है। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर मुझे कई तरह की धमकियां मिलीं, रेप, एसिड अटैक और जान से मारने की बातें भी सामने आईं।'

धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने दबोचा

स्वास्तिका ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि ये खबर शुवम चक्रवर्ती ने फैलाई थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शख्स ने कुबूल भी कर लिया है कि उसी ने ये फेक न्यूज फैलाई थी। वहीं स्वास्तिका को धमकी देने वाले शख्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद स्वास्तिका ने कोलकाता साइबर पुलिस को इस काम के लिए धन्यवाद दिया। 

स्‍वास्तिका मुखर्जी ने शेयर किया था सुशांत का वीडियो

हाल ही में स्‍वास्तिका मुखर्जी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर सुशांत के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में सुशांत काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वह मस्तीभरे अंदाज में एक्ट्रेस के साथ हाथों में हाथ डालकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर सुशांत के फैंस एक बार फिर अपने पसंदीदा एक्टर को याद कर भावुक हो रहे हैं। वह लगातार वीडियो के नीचे कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतदिल बेचाराबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!