लाइव न्यूज़ :

स्वरा भास्कर ने भगत सिंह को बताया कम्युनिस्ट, कहा-गांधी वही लोग बनते हैं जो...

By मेघना वर्मा | Updated: October 1, 2019 12:23 IST

स्वरा भास्कर जल्द ही फिल्म शीर कोर्मा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी और एक्ट्रेस दिव्या दत्ता भी नजर आने वाली हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा भास्कर को आईफा अवॉर्डस में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लिए बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया है। स्वरा भास्कर का हाल ही में बॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा से ब्रेकअप हुआ है।

स्वरा भास्कर हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणियों के लिए जानी जाती हैं। बड़ी ही बेबाकी और खुले अंदाज में स्वरा हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। वहीं हाल ही में भारत के सपूत भगत सिंह की 111वीं जयंती के बाद भी स्वरा भास्कर का उनको लेकर किया गया एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

23 साल की छोटी उम्र से ही देश के लिए मर मिटने वाले भगत सिंह की जयंति के मौके पर ट्रोलर्स ने महात्मा गांधी को ट्रोल करने की कोशिश की थी। इसी का जवाब स्वरा ने अपने हिसाब से ही जवाब दिया। स्वरा भास्कर ने एक फोटो ट्वीट करके कहा, 'यह मीम वह हैंडिल सर्कुलेट कर रहे हैं जिनके राजनीतिक पूर्वज ना गांधी बनने की औकात रखते थे, ना भगत सिंह बनने का माद्दा! क्यूंकि उन्हें सॉरी बोलने से फुरसत ही नहीं मिली।'

स्वरा की शेयर की हुई इस फोटो पर लिखा हुआ है, 'गांधी वही लोग बनते हैं जिनकी भगत सिंह बनने की औकात नहीं।' स्वरा का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। वहीं लोग इस पोस्ट पर स्वरा भास्कर के इस ट्वीट को पसंद नहीं कर रहे। वहीं अपने एक दूसरे पोस्ट में स्वरा ने लिखा, भगत सिंह कम्युनिस्ट थे।' अपने इस पोस्ट के बाद स्वरा भास्कर ने हंसने वाला इमोजी बनाया है और हैशटैग में लिखा थोड़ा पढ़ लिख लो

इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। बेसीकली अपने इस ट्वीट से स्वरा भास्कर उन ट्रोलर्स की बैंड बजा रही हैं जो भगत सिंह और माहत्मा गांधी को किसी भी तरह से ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर जल्द ही फिल्म शीर कोर्मा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी और एक्ट्रेस दिव्या दत्ता भी नजर आने वाली हैं। 

टॅग्स :स्वरा भाष्करमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

ज़रा हटकेटाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा?, गांधी जी ना बुलेट चलाते थे ना ही जींस टीशर्ट पहनते थे,  तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?