रामजन्मभूमि और बाबरी मस्जिद को लेकर बीते कई सालों से विवाद चल रहा है। ये विवाद अब खत्म होने वाला है। आज सुप्रीम कोर्ट आपना इस पर फैसला सुना देगी।ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी सोशल मीडिया पर अयोध्या फैसले से पहले एक ट्वीट किया है। जो छा गया है। इस ट्वीट पर स्वरा को तरह तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
स्वरा सोशल मीडिया पर अपने बड़बोलेपन के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती हैं। ऐसे में इस बार स्वरा अपने ट्वीट के कारण ट्रोल हो गई हैं। आज सुबह 10.30 बजे सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले पर अपना फैसला सुना देगा।
स्वरा ने देर रात ट्वीट करते हुए लिखा है कि "रघुपति राघव राजा राम.. सब को सन्मति दे भगवान। बस इस पर यूजर्स ने उनको आड़े हाथों ले लिया है। सभी को पता है कि स्वरा एक्सट्रीम लेफ्टिस्ट विचारधारा वाली महिला है। इस ट्वीट के बाद यूजर्स मे उनको जमकर ट्रोल किया है।
अयोध्या फैसले के आने से पहले देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। कई जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं पीएम मोदी की ओर से सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।