लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने पर स्वरा भास्कर का आया रिएक्शन, बोलीं- कम से कम वो जिंदा...

By अंजली चौहान | Updated: June 16, 2024 12:02 IST

स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत के स्लैपगेट के बारे में बात की। इस महीने की शुरुआत में, कंगना को चंडीगढ़ में सीआईएसएफ कांस्टेबल ने थप्पड़ मार दिया था।

Open in App

Swara Bhaskar: 'तनु वैड्स मनु' में अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कंगना को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सुरक्षाकर्मी द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। स्वरा ने इस घटना की निंदा की लेकिन हिंसा को उचित ठहराने वाली कंगना को आड़े हाथों भी लिया। स्वरा ने इस घटना की तुलना ऑस्कर में विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने से की। स्वरा ने पूछा कि इस बारे में कोई क्या कह सकता है।

स्वरा ने कहा कि कोई भी समझदार व्यक्ति इस घटना को गलत ही बताएगा, कोई भी हिंसा की घटना को सही नहीं ठहरा सकता है या फिर ऐसी घटना का बचाव नहीं कर सकता जो कि कंगना के साथ पेश आई। इसलिए कंगना के साथ जो हुआ वो गलत हुआ। ऐसे किसी के साथ मारपीट करना सही नहीं है। स्वरा ने आगे कहा कि कंगना के साथ जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था लेकिन कम से कम वह जिंदा हैं और उनके आसपास उनकी सिक्योरिटी थी। 

स्वरा भास्कर ने कहा कि इस देश में लोगों ने अपनी जान गंवाई है। लोगों की भीड़ द्वारा हत्या की गई है। पुलिसकर्मी ने ट्रेन में एक बेकसूर को गोली मारी है, दंगों के दौरान सुरक्षाकर्मी लोगों की पिटाई रिकॉर्ड करते पाए गए हैं। जो लोग इन चीजों को सही बताते हैं वह कंगना के मामले पर दूसरों को कैसे शिक्षा दे सकते हैं।

आपको बता दें कि स्मित स्लैपगेट मामले पर कंगना ने हिंसा को उचित ठहराया था। कंगना ने कहा था कि अगर उनकी मां या बहन के साथ दुर्व्यवहार किया गया होता, तो वह भी किसी को थप्पड़ मारतीं। इसी पर स्वरा ने कहा, "कंगना के  मामले में समस्या यह है कि उन्होंने खुद हिंसा को एक वक्त में उचित ठहराया है। ट्विटर ने उन पर प्रतिबंध भी इसी चलते लगाया था। कंगना ने यहां तक कि नरसंहार की अपील भी कर डाली थी।''  

मालूम हो कि कंगना को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर CISF गार्ड ने थप्पड़ मारा था। कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने के कुछ दिनों बाद दिल्ली जा रही थीं। मामले में सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर को निलंबित कर दिया गया है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ अधिकारियों की लिखित शिकायत के आधार पर सीआईएसएफ कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सीआईएसएफ की ओर से स्थानीय पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

टॅग्स :स्वरा भाष्करकंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!