लाइव न्यूज़ :

6-7 ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बावजूद पर्याप्त काम नहीं मिल रहा है, स्वरा भास्कर का छलका दर्द- जो मौके मिले, उससे कहीं बेहतर ऐक्टर हूं

By अनिल शर्मा | Updated: December 6, 2022 11:44 IST

स्वरा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। पिछले दिनों वह राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुई थीं जिसके बाद वह एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक मुद्दों पर अपनी टिप्पणियों को लेकर स्वरा को अक्सर ट्रोल होती हैं।अभिनेत्री ने कहा कि जो लोग सत्ता पर सवाल उठाते हैं उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जाती है।

मुंबईः अपनी बेबाकी के लिए मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा है कि मुझे जितना काम मिलना चाहिए, उतना काम नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि जो मौके मुझे मिले हैं, उससे कहीं मैं बेहतर ऐक्टर हूं।

गौरतलब है कि स्वरा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। पिछले दिनों वह राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुई थीं जिसके बाद वह एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए साक्षात्कार में स्वरा ने कहा, उनके करियर का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है, वो 6-7 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रही हैं, वेब सीरीज में भी वह लीड रही थीं। स्वरा ने कहा, ऐसा लगना नहीं चाहिए लेकिन ये सच है कि जितना काम उन्हें मिलना चाहिए उतना नहीं मिल रहा है।

राजनीतिक मुद्दों पर अपनी टिप्पणियों को लेकर स्वरा को अक्सर ट्रोल किया जाता है। अभिनेत्री ने कहा कि जो लोग सत्ता पर सवाल उठाते हैं उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जाती है। जो डर हमारे देश को जकड़े हुए हैं, उसका सबसे अधिक असर बॉलीवुड में साफ दिखाई देता है।

स्वरा आखिरी बार फिल्म जहां चार यार में दिखी थीं। फिल्म में स्वरा के अलावा मेहर विज, पूजा चोपड़ा और शिखा तलसानिया हैं। अभिनेत्री की अगली फिल्म मिमांस और मिसेज फलानी है। 

टॅग्स :स्वरा भाष्करबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल