लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा, तंज कसते हुए कहा- मंदिर बन रहा है, बेड मांगकर शर्मिंदा न करें

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 19, 2021 18:04 IST

देश में बढ़ते कोरोना मामले औऱ अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए स्वरा भास्कर ने पीएम मोदी पर तंज करते हुए कहा कि मंदिर बन रहा है, अस्पताल मांगकर शर्मिंदा न करें ।

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा भास्कर ने पीएम मोदी पर कसा तंज कहा, मंदिर बन रहा है, अस्पताल मांगकर शर्मिंदा न करें स्वरा भास्कर की मां ईरा भास्कर हुई कोरोना पॉजिटिव , पूरा परिवार हुआ क्वारंटाइनस्वरा ने कहा सभी घर पर रहें और सुरक्षित रहें

मुंबई : कोरोना की दूसरी लहर बेहद खतरनाक साबित हो रही है । देश में प्रतिदिन तकरीबन 2 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे है । ऐसे में देश के तमाम हिस्से से आ रही खबरों के अनुसार देश के अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है । इस पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा कटाक्ष किया है ।

स्वरा ने मंदिर पर कसा तंज

स्वरा ने  अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रधानमंत्री मोदी की हाथ जोड़े तस्वीर लगाई और  तंज करते हुए लिखा, 'मंदिर बन रहा है, अब बेड मांगकर शर्मिंदा न करें । धन्यवाद . ' हाल ही में स्वरा भास्कर की मां ईरा भास्कर भी कोरना पॉजिटिव हो गई है । उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी कि मां और मेरी कुक कोरोना पॉजिटिव हो गई है इसलिए मैं और मेरा पूरा परिवार होम क्वारंटाइन में है । 

  वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर की आने वाली फिल्म 'जहां चार की शूटिंग पर भी रोक लग गया है । यह रोक अनिश्चित समय के लिए लगाई गई है क्योंकि फिल्म में स्वरा भास्कर के को-एक्टर मिहिर विज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । उसके बाद निर्मात विनोद बच्चन ने सावधानी रखते हुए सभी क्रू को आइसोलेट किया औऱ सभी का कोरोना टेस्ट भी करवाया गया । इस बात की जानकारी स्वरा ने सोशल मीडियो के माध्यम से दी ।  इस फिल्म की शूटिंग गोवा में चल रही थी । 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीस्वरा भाष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया