लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमलों को स्वरा भास्कर ने बताया शर्मनाक, ट्वीट कर कही ये बात

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 5, 2020 10:06 IST

इस घटना की भारत सरकार सहित देश के कई लोग निंदा कर रहे हैं। इस मामले पर कई बॉलीवड सेलेब्रिटी ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस घटना को काफी शर्मनाक बताते हुए एक ट्वीट किया है।

Open in App

पाकिस्तान में मौजूद सिक्खों के सबसे बड़े तीर्थस्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर शुक्रवार को उपद्रवियों ने पथराव किया। यह उपद्रव करीब चार घंटे तक चला। इस घटना की भारत सरकार सहित देश के कई लोग निंदा कर रहे हैं। इस मामले पर कई बॉलीवड सेलेब्रिटी ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस घटना को काफी शर्मनाक बताते हुए एक ट्वीट किया है।बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "ननकाना साहेब पर हुआ हमला शर्मनाक, अपमानजनक, नीच और पूरी तरह से अनुचित है। इन हमलावरों पर शर्म आती है, उम्मीद है कि वे जल्द ही गिरफ्तार होंगे।"

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। लोग उनकी इस प्रतिक्रिया को पसंद कर रहे हैं। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं।

इससे पहले बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने भी पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमलों पर कड़ी निंदा करते हुए एक ट्वीट किया। जावेद ने लिखा, "ननकाना साहिब में मुस्लिम कट्टरपंथियों ने जो कुछ भी किया वह पूरी तरह से निंदनीय है। किस तरह से थर्ड ग्रेड लोग और निम्न दर्जे के लोग दूसरे अल्पसंख्यक समुदाय के साथ इस तरह का व्यवहार कर सकते हैं।"

जावेद अख्तर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी हाल ही में अपना विरोध जता चुके हैं। कभी कभी अपने ट्वीट के कारण वह जमरल ट्रोल भी हो जाते हैं। जावेद अपने ट्वीट से काफी सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

टॅग्स :स्वरा भाष्करजावेद अख्तर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'अगर पाकिस्तान और नरक में से किसी एक चुनना हो, तो मैं नरक को चुनूंगा'

भारतलोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार समारोह में गीतकार जावेद अख्तर हुए भावुक, बोले- 'प्यार करने वालों ने दिया पहला पुरस्कार'

भारतअपनी भाषा और बोली से प्यार कीजिए वर्ना...

भारतस्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को एनसीपी (एसपी) युवा विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

बॉलीवुड चुस्कीकॉपीराइट उल्लंघन के चलते अभिनेत्री स्वरा भास्कर का एक्स अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया