लाइव न्यूज़ :

'महबूब मेरे' गाने में भद्दी लाइन्स होने के कारण सुष्मिता सेन ने डांस करने से कर दिया था मना, फिर अनु मलिक को बदलनी पड़ी थी लिरिक्स

By अमित कुमार | Updated: July 22, 2020 12:09 IST

सुष्मिता सेन की नई वेब सीरीज आर्या में सस्पेंस के साथ थ्रिलर और पारिवारिक ड्रामा का जो मसाला निर्देशन ने परोसा है, वो बेहतरीन है। फैंस लगातार सुष्मिता सेन की तारीफ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'फिजा' का 'महबूब मेरे' गाना तो आज भी फैंस के जहन में तरोताजा है। फिल्म भले ही बाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी हो, लेकिन सुष्मिता के इस गाने को फैंस से बेशुमार प्यार मिला। इन दिनों वेब सीरीज आर्या के लिए सुष्मिता सेन की जमकर तारीफ हो रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डांस के लिए भी पॉपुलर हैं। सुष्मिता सेन ने कई हिंदी फिल्मों में आइटम नंबर पर डांस किया है। फिल्म 'फिजा' का 'महबूब मेरे' गाना तो आज भी फैंस के जहन में तरोताजा है। इस गाने में सुष्मिता सेन ने अपने डांसिंग स्टेप से सभी का दिल जीत लिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं सुष्मिता सेन इस गाने पर डांस नहीं करना चाहती थीं। 

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान कोरियॉग्रफर गणेश हेगड़े ने बताया कि सुष्मिता सेन को गाने की कुछ लाइनों से सख्त आपत्ति थी। इस कारण उन्होंने इस गाने पर डांस करने से साफ-साफ मना कर दिया था। गणेश हेगड़े के मुताबिक 'आ गरमी ले मेरे सीने से', सुष्मिता ने इस पर लिप सिंक करने और डांस करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद हमें उसे हटा पड़ा था। 

अनु मलिक को बदलनी पड़ी थी गाने की लाइन

गणेश हेगड़े ने सुष्मिता की आपत्ति को लेकर अनु मलिक से बात की। इसके बाद अनु मलिक को वो लाइन हटानी पड़ी थीं। अनु मलिक ने इन लाइनों को बदलकर 'आ नरमी ले मेरी आंखों से' कर दिया था। फिल्म भले ही बाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी हो, लेकिन सुष्मिता के इस गाने को फैंस से बेशुमार प्यार मिला। 

आर्या से सुष्मिता की दमदार वापसी

इन दिनों वेब सीरीज आर्या के लिए सुष्मिता सेन की जमकर तारीफ हो रही है। वेब सीरीज में सुष्मिता सेन आर्या सरीन का रोल प्ले कर रही हैं, जिसका एक खुशहाल परिवार होता है, पति ( चंद्रचूर सिंह ) दवाइयों का कारोबार करते हैं, दोनों के तीन बच्चे होते हैं। अचानक कहानी में ट्विस्ट आ जाता है. आर्या के पति की गोली मार कर हत्या कर दी जाती है, ऐसे में बच्चों आदि की हर तरह की जिम्मेदारी आर्या पर आ जाती है। 

टॅग्स :सुष्मिता सेनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल