लाइव न्यूज़ :

Sushmita Sen Birthday: सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय के बीच हुई थी कांटे की टक्कर, इस एक सवाल के जवाब से सुष्मिता बनी थीं मिस इंडिया

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 19, 2019 07:24 IST

मिस इंडिया बनने के बाद 21 मई 1994 को बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। बंगाली परिवार में जन्म लेने वाली सुष्मिता सेन ने अपनी खूबसूरती और इंटेलीजेंस के दम पर यह खिताब अपने नाम किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे1994 में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय ने 'मिस इंडिया' कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था।

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 19 नबंवर 1975 को हुआ था। इस खबसूरत एक्ट्रेस ने 1994 का "मिस इंडिया" खिताब अपने नाम किया था। लेकिन इस कॉम्पिटिशन में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय के बीच कांटे की टक्कर हुई थी।

दरअसल, 1994 में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय दोनों ने ही मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था। यह प्रतियोगिता गोवा में हुई थी। दोनों ही इस कॉम्पिटिशन की मजबूत दावेदार थीं। मिस इंडिया का आखिरी राउंड काफी कठिन रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां तक पहुंचते-पहुंचते सुष्मिता और ऐश्वर्या के बीच टाई हो गया था।

टाई इसलिए हुआ था क्योंकि जज ने ऐश्वर्या और सुष्मिता दोनों को ही 9.33 नंबर दिए थे। इसके बाद मिस इंडिया का खिताब जीतने के लिए जजेस ने दोनों से एक-एक सवाल पूछा। ऐश्वर्या से सवाल पूछा... 'आप अपने पति में कैसी क्वालिटी देखना चाहेंगी। रिज फॉरेस्टर की तरह बोल्ड एंड ब्यूटिफुल या मैसन कैपवेल के जैसा।' बता दें कि रिज फॉरेस्टर और मैसन कैपवेल दोनों ही हॉलीवुड सिरीज के कैरेक्टर के नाम हैं। ऐश्वर्या ने इस सवाल का जवाब देते हुआ कहा, 'मैसन। हम दोनों में बहुत सी चीजें एक जैसी हैं। मैसन बहुत केयरिंग हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है । जो मेरे कैरेक्टर से मेल खाता है।'

इसके बाद बारी आई सुष्मिता से सवाल पूछने की। जज ने पूछा 'आपको अपने देश के टेक्सटाइल हेरिटेज के बारे में क्या जानकारी है? ये कबसे शुरू हुआ? और आप क्या पहनना पसंद करेंगी?' सुष्मिता ने बड़े ही शानदार तरीके से इस सवाल का जवाब दिया, उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि ये महात्मा गांधी के समय शुरू हुआ था। इसे बहुत लंबा समय बीत चुका है। मुझे इंडियन और एथनिक वियर पहनना बहुत पसंद है। मैं अपनी वॉर्डरोब में इंडियन वियर रखना चाहूंगी।' इस सवाल का जवाब जजेस का काफी पसंद आया और 1994 का मिस इंडिया खिताब सुष्मिता सेन ने जीत लिया। मिस इंडिया बनने के बाद 21 मई 1994 को बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। बंगाली परिवार में जन्म लेने वाली सुष्मिता सेन ने अपनी खूबसूरती और इंटेलीजेंस के दम पर यह खिताब अपने नाम किया था। इसके साथ ही वह मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी।

टॅग्स :सुष्मिता सेन
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़कामुनव्वर फारूकी संग दिखीं सुष्मिता सेन की बेटी, एक ही कार में थे सवार; वीडियो देख फैन्स चौंके

बॉलीवुड चुस्कीAarya 3 Trailer: 'आर्या 3' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, सुष्मिता के एक्शन से भरपूर, जानें रिलीज डेट और ओटीटी

बॉलीवुड चुस्कीTaali Trailer: सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'ताली' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीTaali Teaser: सुष्मिता सेन की फिल्म 'ताली' का टीजर हुआ रिलीज, ट्रांसजेंडर बनीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्कीWeb Series Taali Motion Poster: सुष्मिता सेन बनीं ट्रांसजेंडर, 'ताली' का मोशन पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया