लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के चाचा ने कहा- मेरे भतीजे का हुआ मर्डर, होनी चाहिए जांच

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 14, 2020 17:29 IST

Sushant Singh Rajput commits suicide: सुशांत सिंह राजपूत ने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे की आत्महत्या की खबर सुनकर सुशांत के पिता बेहोश हो गए हैं। पटना में सुशांत के घर के सामने भीड़ जमा हो गई है।

मुंबईः मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद बॉलीवुड सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। सुशांत सिंह द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर सभी स्तब्ध हैं। इस बीच सुशांत के चाचा ने दावा किया है कि उनके भतीजे की हत्या कर गई है। साथ ही साथ जांच के लिए मांग की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सुशांत के घर पर काम करने वाली महिला ने जब उनके घर का दरवाजा नहीं खोल पाया तो उसके बात सुशांत के मैनेजर ने चाबी बनाने वाले को बुलाया। इसके बाद दरवाजा खोला गया। सुशांत का शव पंखे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने चाबी बनाने वाले युवक का बयान दर्ज किया है।

सुशांत के आत्महत्या की खबर सुनकर पिता हुए बेहोश

इधर, बेटे की आत्महत्या की खबर सुनकर सुशांत के पिता बेहोश हो गए हैं। पटना में सुशांत के घर के सामने भीड़ जमा हो गई है। परिवार सदमे में है। सुशांत सिंह राजपूत के शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया है। 34 वर्षीय अभिनेता ने साल 2013 में फिल्म काई पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आखिरी बार वह फिल्म छिछोरे में नजर आए थे, जो पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह श्रद्धा कपूर के अपोजिट नजर आए थे।

सुशांत ने 'किस देश में है मेरा दिल' से किया था डेब्यू

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।

फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से हुए फेमस

इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत ने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल