लाइव न्यूज़ :

सुशांत सुसाइड केस: मुंबई पुलिस ने पटना पुलिस संग की बदसलूकी! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 1, 2020 19:07 IST

सुशांत सुसाइड केस में बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची है, जहां मुंबई पुलिस उसका सपोर्ट नहीं कर रही है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुंबई पुलिस बिहार पुलिस बदसलूकी करती हुई नजर आई।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थेहाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह की पटना में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित 'आत्महत्या के लिए उकसाने' के मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस की एक विशेष टीम मुंबई में जांच करने पहुंची है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई पुलिस बिहार पुलिस के साथ बदसलूकी करती हुई नजर आ रही है। वहीं, वीडियो देख यूजर्स मुंबई पुलिस के इस बर्ताव से बिल्कुल खुश नहीं हैं।

बता दें, ये खबरें तो पहले ही सामने आ रही थीं कि बिहार पुलिस को मुंबई में बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं मिल रहा है। हालात तो अब ऐसे हो गए हैं कि बिहार की पुलिस टीम को मुंबई पुलिस ने एक गाड़ी तक उपलब्ध नहीं कराई है, जिसके कारण वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर निर्भर हैं। ऐसे में इस वीडियो के सामने आने से मुंबई पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। वीडियो में मीडियाकर्मी बिहार पुलिस की टीम के अधिकारी से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। ऐसे में मुंबई पुलिस उस अधिकारी को धक्का देते हुए गाड़ी में बंद करती हुई दिखाई दी, जिसपर पत्रकारों ने आवाज भी उठाई।

गौरतलब है कि सुशांत 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह की पटना में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की थी। बता दें, सुशांत के परिवार ने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?