लाइव न्यूज़ :

सुशांत सुसाइड केस: जांच में महाराष्ट्र सरकार के रवैये से नाराज फैंस का फुटा गुस्सा, निकाला सीएम ठाकरे का अर्थी जुलूस

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2020 19:36 IST

सुशांत सुसाइड केस में महाराष्ट्र पुलिस के रैवये से फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। ऐसे में फैंस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का अर्थी जुलूस निकाला।

Open in App
ठळक मुद्देआज सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वाले महाराष्ट्र सरकार के इस रवैया से काफी नाराज हैंइस नाराजगी को व्यक्त करने के लिए उन लोगों ने डेहरी-ऑन-सोन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का अर्थी जुलूस निकाला

पटना: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा बिहार पुलिस को जांच में सहयोग नही दिये जाने से मर्माहत उनके प्रशंसक अब आक्रोशित होने लगे हैं। बिहार में विभिन्न जगहों पर लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के के प्रशंसकों ने आज रोहतास जिला के डेहरी-ऑन-सोन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का अर्थी जुलूस निकाला। 

इस दौरान युवाओं ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में महाराष्ट्र सरकार का पुतला भी फूंका। समर्थकों का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार सीबीआई जांच नहीं करा कर आरोपियों को बचाने का काम कर रही हैं। इन लोगों ने बताया कि शिवसेना पहले से ही बिहारियों के खिलाफ नफरत की भाव रखती है। ऐसे में बिहार सरकार की पुलिस जब जांच को जाती है, तो उसे को-ऑपरेट नहीं किया जाता है। 

यह काफी गंभीर मामला है। आज सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वाले महाराष्ट्र सरकार के इस रवैया से काफी नाराज हैं। इस नाराजगी को व्यक्त करने के लिए उन लोगों ने डेहरी-ऑन-सोन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का अर्थी जुलूस निकाला है। साथ ही सरकार का पुतला दहन किया है। वही मांग की है कि सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण की सीबीआई से जांच सुनिश्चित हो।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?