लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा पर बॉलीवुड एक्टर ने किया Tweet, लिखा - सांस ले लो जरा....हिसाब लगा लो कि टोपी वाला था या तिलक वाला...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 4, 2020 14:30 IST

सुशांत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर दिल्ली में हाल ही में जमकर हिंसा देखने को मिलीहिंसा ने पूरी दिल्ली ही नहीं देश को हिलाकर रख दिया

नागरिकता संशोधन कानून  (Citizenship Amendment Act) को लेकर  दिल्ली में हाल ही में जमकर हिंसा देखने को मिली।इस हिंसा ने पूरी दिल्ली ही नहीं देश को हिलाकर रख दिया। इस हिंसा में कई लोगों की जान भी चली गई। इस हिंसा के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह  ने इस पर रिएक्शन  पेश किया है।

सुशांत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते हैं। सुशांत काफी समय से सीएए का विरोध करते नजर आ रहे हैं। अब सुशांत ने दिल्ली में हुई बर्बरता को लेकर शायरी के जरिए अपनी राय पेश की है।

सुशांत सिंह (Sushant Singh) ने अपने ट्विटर हैंडल से दिल्ली हिंसा (Delhi Violence) को लेकर लिखा, "थक गए होगे तुम, सांस ले लो जरा। हिसाब लगा लो कि टोपी वाला था, या था तिलक वाला वो जो मरा। अब भी जी नहीं भरा? मुझे मार कर मिटती हो नफरत तुम्हारी, तो खुद चलकर आऊंगा तुम तक ये वादा है मेरा। बस इतनी मोहलत देना ऐ दोस्त कि जो घर तोड़े हैं तुमने, उनमें से कुछ तो मैं फिर बना दूं जरा। सुशांत सिंह का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्वीट वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाए दे रहे हैं। लोग अपनी अपनी तरह से इस ट्वीट पर रिप्लाई दे रहे हैं। सुशांत सिंह तब सुर्खियों में जब उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पर मुखर होकर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्हें कई बार ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा। इससे पहले सुशांत सिंह 'सावधान इंडिया' शो को होस्ट करते थे।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस