लाइव न्यूज़ :

PM मोदी से सुशांत की बहन ने न्याय की लगाई गुहार, कहा- सबूतों के साथ छेड़छाड़ न हो, कृपया आप केस की जांच कराएं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 1, 2020 09:37 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस को लेकर मामला काफी उलझता हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ जहां मुंबई पुलिस (Mumbai Police) केस की जांच कर रही है वहीं बिहार पुलिस (Bihar Police) ने भी इस केस की छानबीन शुरू कर दी है

Open in App
ठळक मुद्देश्वेता लगातार भाई के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। श्वेता ने भाई सुशांत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने हाल में रिया पर प्यार में सुशांत को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मुकदमा संख्या 241/20 है। अब बिहार पुलिस भी इस मामले की छानबीन अपने तरीके से कर रही है। फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी लगातार सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अब इस मुद्दे पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का समर्थन भी मिला है। श्वेता लगातार भाई के लिए न्याय की मांग कर रही हैं।

ऐसे में अब श्वेता ने भाई सुशांत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। श्वेता ता ने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखकर कैप्शन दिया, "मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और मैं इस पूरे मामले की तत्कालीन जांच की मांग करती हूं। हमें भारत की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और हम अ\हर हाल में न्याय की उम्मीद रखते हैं ।

श्वेता ने अपने नोट में लिखा था, "डियर सर, कहीं न कहीं मेरा दिल कहता है कि आप सच का साथ देते हैं. हम एक साधारण परिवार से हैं। जब मेरा भाई बॉलीवुड में था तब उसके साथ कोई गॉड फादर नहीं था और ना ही आज हमारे साथ है। मेरा आपसे अनुरोध है कि आप जल्द से जल्द इस केस में हस्तक्षेप करें और इसकी सफाई से जांच कराएं ताकि किसी भी तरह के सबूत के साथ छेड़छाड़ न की जा सके, उम्मीद है न्याय की जीत होगी। अपने इस पोस्ट में श्वेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएम कार्यालय को टैग किया है। श्वेता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस भी अब पीएम मोदी से गुहार लगा रहे हैं।

सुशांत के 29 से प्लान

पोस्ट में श्वेता ने सुशांत की 29 जून की प्लानिंग (Sushant did planning from 29 June) को दिखाया है. श्वेता सिंह कीर्ति ने एक तस्वीर शेयर की है ये तस्वीर है सुशांत के व्हाइट बोर्ड की। इस पर सुशांत ने अपनी आने वाले दिनों को लेकर प्लान बना रहे थे। इससे साफ जाहिर हो रहा है सुशांत भविष्य के लिए प्लानिंग कर रहे थी. इसे शेयर करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने कैप्शन में लिखा, 'भाई का व्हाइट बोर्ड जहां 29 जून से वो वर्कआउट और मेडिटेशन की प्लानिंग कर रहा था। तो साफ है कि वो आगे की प्लानिंग कर रहा था।

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?