लाइव न्यूज़ :

...तो क्या सुशांत की बहन श्वेता ने डिलीट कर दिए फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट? पढ़ें पूरी डिटेल

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 20, 2020 09:58 IST

सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के लिए लगातार इमोशनल पोस्ट शेयर कर रही थीं श्वेतापोस्ट डिलीट करने के साथ हटाए सोशल मीडिया से अकाउंट

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति  ने अपने फेसबुक पोस्ट को डिलीट कर दिया जिसमें उन्होंने अपने भाई के लिए कुछ भावुक पोस्ट लिखे थे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फेसबुक प्रोफाइल फोटो भी हटा दी है। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी प्रोफाइल भी लॉक कर दी है। श्वेता ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी हटा लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्वेता (Shweta Singh Kirti) ने भाई सुशांत (Sushant Singh Rajput) के लिए एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। मगर बाद में उन्होंने वो पोस्ट डिलीट कर दिया। अब इसके बाद श्वेता ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट भी हटा दिए हैं। 

लिखा था ओपन लेटर

मालूम हो, भाई सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक ओपन लेटर लिखा था। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए अपना खत सभी के साथ शेयर किया था। श्वेता ने लिखा था, 'मेरा बेबी, मेरा बाबु, मेरा बच्चा अब शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं है। मुझे पता है कि तुम काफी तकलीफ में थे। मुझे ये भी पता है कि तुम एक फाइटर थे, जोकि इससे बहादुरी से लड़ रहे थे।'

अपनी बात को जारी रखते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने छोटे भाई के लिए लिखा, 'सॉरी मेरा सोना। उन सभी दर्द और तकलीफों के लिए सॉरी, जिनसे तुम गुजरे। अगर मेरे बस में होता तो मैं तुमसे तुम्हारा दर्द ले लेती और तुम्हें सपनी सारी खुशियां दे देती।'  उन्होंने ये भी लिखा, 'दुनिया को तुम्हारी चमकती आंखों ने सपने देखना सिखाया। तुम्हारी मुस्कराहट ने तुम्हारे साफ दिल होने को दिखाया। तुम्हें हमेशा प्यार किए जाएगा मेरा बेबी।'

पटना में विसर्जित की गईं अस्थियां

इसके अलावा श्वेता ने फेसबुक पर किए गए एक और पोस्ट में लिखा था कि परिवार बिना किसी परेशानी के अपने गृहनगर पहुंच गया है। उन्होंने लिखा यह, 'कल ही अपने पटना स्थित घर पहुंच गए। जिन लोगों ने हमारे लिए प्रार्थना की, जिन्होंने मदद की, उनका धन्यवाद। आज हम भाई की अस्थियों का विसर्जन करेंगे। मैं फिर से सभी से उसके लिए प्रार्थना करने और अपने दिलों में उससे जुड़ी यादों तथा मुहब्बत के साथ उसे विदा करने को कहना चाहूंगी। चलें, उसके साथ बिताए पलों को याद करते हुए उसे प्यार और खुशी के साथ विदाई दें।'

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन के शिकार थे और वो इसके लिए दवा लिया करते थे। अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई में पवन हंस शवदाह गृह में परिवार के सदस्यों और फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों की मौजूदगी में किया गया था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतइंस्टाग्रामफेसबुकपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?