लाइव न्यूज़ :

भाई सुशांत सिंह राजपूत के लिए श्वेता ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- तुम्हें हमेशा प्यार करेंगे, जहां भी हो खुश रहना

By अमित कुमार | Updated: June 29, 2020 16:10 IST

सुशांत सिंह राजपूत क्रिएटिव माइंड के पर्सन थे। वह अपने जीवन हमेशा कुछ अलग और नया करने की कोशिश करते रहते थे। यही वजह है कि उनके जाने के बाद भी लोग उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्वेता ने अपने भाई के लिए 'फाइनल लव' लिखते हुए बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस की आंखें भी नम हो रही हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई को अंतिम विदाई दे दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक गुडबॉय पोस्ट कर भाई को अलविदा कह दिया। श्वेता ने अपने भाई के लिए 'फाइनल लव' लिखते हुए बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस की आंखें भी नम हो रही हैं। फैंस लगातार श्वेता सिंह के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''प्यार और पॉजिटिविटी से भरा प्यार मेरे छोटे भाई। उम्मीद है तुम जहां भी हो खुश रहो। हम तुमसे हमेशा प्यार करते रहेंगे।' सुशांत सिंह की मौत के इतने दिन बाद फैंस और परिवार वाले उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर रोज सुशांत की पुरानी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा था ओपन लेटर

मालूम हो, भाई सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक ओपन लेटर लिखा था। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए अपना खत सभी के साथ शेयर किया था। श्वेता ने लिखा था, 'मेरा बेबी, मेरा बाबु, मेरा बच्चा अब शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं है। मुझे पता है कि तुम काफी तकलीफ में थे। मुझे ये भी पता है कि तुम एक फाइटर थे, जोकि इससे बहादुरी से लड़ रहे थे।'

श्वेता सिंह ने कहा- सभी दर्द और तकलीफों के लिए सॉरी

अपनी बात को जारी रखते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने छोटे भाई के लिए लिखा, 'सॉरी मेरा सोना। उन सभी दर्द और तकलीफों के लिए सॉरी, जिनसे तुम गुजरे। अगर मेरे बस में होता तो मैं तुमसे तुम्हारा दर्द ले लेती और तुम्हें सपनी सारी खुशियां दे देती।' उन्होंने ये भी लिखा, 'दुनिया को तुम्हारी चमकती आंखों ने सपने देखना सिखाया। तुम्हारी मुस्कराहट ने तुम्हारे साफ दिल होने को दिखाया। तुम्हें हमेशा प्यार किए जाएगा मेरा बेबी।'

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!