सुशांत सिंह राजपूत के निधन के ठीक एक महीने बाद एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपनी व्हाट्सअप की प्रोफाइल फोटो बदल दी है। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। जिसके बाद से लगातार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अब रिया ने सुशांत के साथ की अपनी डीपी लगा ली है।
रिया ने सुशांत के साथ की लगाई डीपी
सुशांत के निधन के बाद से रिया सोशल मीडिया से गायब हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने व्हाट्सअप की डीपी बदल ली है। फोटो में रिया और सुशांत को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। फोटो सेल्फी लग रही है। जिसमें सुशांत रिया के चेहरे पर अपना चेहरा रखे नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर काफी खुश भी नजर आ रहे हैं।
सुशांत के निधन के बाद पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की थी।पुलिस ने रिया से करीब 11 घंटे पूछताछ की थी। गौरतलब है कि सुशांत सिंह की खुदकुशी के बाद मुंबई पुलिस वजहों को तलाशने में जुटी हुई है।
वहीं, खबरों की मानें तो रिया ने पुलिस पूछताछ में मुहर लगाई थी दोनों रिलेशनशिप में थे। इतना ही नहीं दोनों जल्द शादी भी करने वाले थे। अपनी मौत से पहले सुशांत सिंह ने रिया को कॉल किया था मगर उसका कोई जवाब नहीं मिला था। सुशांत सिंह के अचानक उठाए घातक कदम से बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बहस जोर शोर से हो रही है।
बिहार के कोर्ट में करण जौहर, एकता कपूर सहित कई लोगों के खिलाफ याचिका डाली गई हैं। उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती पर भी आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप याचिका में लगाया जा चुका है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।