लाइव न्यूज़ :

सुशांत के वैक्स स्टैच्यू के लिए फैंस ने शुरू की मुहिम, 55 हजार से ज्यादा लोगों ने साइन की पेटिशन

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 15, 2020 18:18 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, फैंस अभी तक इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। इस बीच ऑनलाइन प्लेटफार्म change.org पर फैंस ने सुशांत को लेकर मुहिम शुरू की है।

Open in App
ठळक मुद्देChange.org पर शुरू की गई मुहिमसुशांत सिंह राजपूत के निधन से बेहद निराश हैं फैंस

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने पूरे हो रहे हैं। मगर इसके बावजूद फैंस इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। इस बीच ऑनलाइन प्लेटफार्म change.org पर फैंस ने सुशांत को लेकर मुहिम शुरू की है। दरअसल, फैंस चाहते हैं कि दिवंगत अभिनेता का लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू बनाया जाए। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग इस पिटिशन साइन कर रहे हैं।

अब तक 56,551 लोगों ने इसे साइन किया है। सुशांत सिंह राजपूत की फैन सोफी रहमान ने इस मुहिम को शुरू किया है। बता दें, ये पहला मौका नहीं है जब सुशांत को लेकर फैंस ने पेटिशन साइन की हो। इससे पहले change.org पर करण जौहर और सलमान खान को बॉयकॉट करने की मांग की गई थी। इस मुहिम का मकसद था कि कोई भी एक्टर काम न मिलने के कारण आत्महत्या न करे और बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद खत्म किया जाए।

इस मुहिम को सबसे पहले जयश्री श्रीकांत  शुरू किया था और अपनी याचिका में लिखा था कि एक्टर्स को परेशान करना बंद किया जाए। अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने लिखा था, 'फरवरी में कमाल राशिद खान ने ट्वीट कर बताया था कि यश राज फिल्म्स, साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान, बालाजी, करण जौहर, दिनेश विजयन, संजय लीला भंसाली और टी-सीरीज ने सुशांत सिंह राजपूत को बॉयकॉट कर दिया था।' मालूम हो, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!