लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत अंकिता लोखंडे से करने वाले थे शादी, रिया चक्रवर्ती के आने से बदल गया सब कुछ

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 30, 2020 20:48 IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस को लेकर बिहार और मुंबई पुलिस की जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देअंकिता लोखंडे से दो बार शादी करना चाहते थे सुशांतसुशांत का फोन रिया करती थीं अटेंड

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्हें गुजरे हुए डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन इसके बावजूद फैंस और कई सेलेब्स इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। वहीं, इस आत्महत्या मामले की जांच में बिहार पुलिस भी जुट गई है। यही नहीं, सुशांत के सुसाइड केस में लगातार नए मोड़ सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में फिल्म क्रिटिक सुभाष के झा ने सुशांत, अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। 

उन्होंने आजतक को बताया कि सुशांत सिंह राजपूत अंकिता लोखंडे से शादी तक करने को तैयार थे, लेकिन रिया की उनकी लाइफ में एंट्री होने के बाद वो काफी बदल गए और अकेले रहने लगे। मगर रिया के आने से पहले वो एक मिलनसार व्यक्ति थे। सुभाष ने बताया कि सुशांत अंकिता के साथ बेहद खुश थे और उनसे दो बार शादी करना चाहते थे। पहली बार अपने घरवालों के लिए और दूसरी बार अंकिता के परिजनों के लिए। यही नहीं, सुशांत के परिवार वालों को भी अंकिता काफी पसंद थीं।

सुभाष ने आगे बताया कि रिया के कारण सुशांत ने काफी सारी फिल्मों को ना कह दिया। वहीं, रिया को फिल्म में लेने की शर्त है तो इसका सबूत किसी के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि रिया सुशांत का फोन अटेंड करती थीं। सुभाष ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि सुशांत की हत्या तो नहीं हुई है लेकिन वो आत्महत्या करने वाले इंसान भी नहीं थे। कुछ कारण तो रहे होंगे जो वो ऐसा करने पर मजबूर हुए।

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डेरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?