लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कौन करेगा, सुप्रीम कोर्ट आज सुना सकता है फैसला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 13, 2020 09:50 IST

रिया के खिलाफ सुशांत के पिता ने पटना के राजीव नगर थाने में FIR दर्ज कराई है। सुशांत के पिता का आरोप है कि रिया ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत केस में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगीसुप्रीम कोर्ट रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई करेगा

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अब लगभग 2 महीने होने वाले हैं। सुशांत के निधन के इतने दिनों बाद भी एक्टर के चाहने वाले इससे उभर नहीं पाए हैं। अब सुशांत के चाहते वाले इस बात की उम्मीद लगाए हैं कि सीबीआई जांच से ही इस केस की असलियत सामने आ पाएगी। ऐसे में सुशांत केस में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई करेगा।

इस याचिका में एक्ट्रेस ने अपने खिलाफ पटना में दर्ज केस को मुंबई में ट्रांसफर करने की अपील की है। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट इस बात का फैसला करेगा कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच मुंबई पुलिस करेगी या फिर सीबीआई। सभी पक्ष आज लिखित में अपना-अपना जवाब दाखिल करेंगे।

इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने हर के पक्ष को सुना था और गुरुवार तक फैसला सुरक्षित रख कर सभी पक्षों से लिखत मांगा था। आज सुशांत के हर एक चाहने वाले की निगाह इस बात पर टिकी है कि सुशांत को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी या फिर नहीं। क्योंकि सुशांत के घर वालें और फैंस सीबीआई जांच की लगातार मांग कर रहे हैं और बिहार सरकार की अपील के बाद केंद्र सरकार ने इसको स्वीकार भी कर लिया है।

सुशांत के निधन के 1 महीने बाद एक्टर के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। सुशांत के पिता ने आरोप लगाता है कि रिया ने एक्टर को सुसाइड के लिए उकसाया था। इसके साथ ही 15 करोड़ की हेर फेर का आरोप भी रिया पर लगाया गया है। फिलहाल रिया से ईडी पूछताछ कर रहा है और रिया पर शिकंजा कसता जा रहा है।

ED ने सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड को समन भेजा है। आज एजेंसी सुशांत के बॉडीगार्ड का बयान दर्ज करेगी। बॉडीगार्ड ने सुशांत संग कई सालों तक काम किया था। ईडी बॉडीगार्ड से सुशांत सिंह राजपूत के फाइनेंस और उससे जुड़ी अनियमितताओं के बारे में जानकारी लेगी।

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?